1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल 2018
  4. मोहम्मद शमी ने कड़वाहच भुलाकर पत्नी हसीन जहां से कहा 'बेबो, मिस यू'

मोहम्मद शमी ने कड़वाहच भुलाकर पत्नी हसीन जहां से कहा 'बेबो, मिस यू'

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 10, 2018 02:24 pm IST,  Updated : Apr 10, 2018 02:24 pm IST

मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां के रिश्ते अभी कुछ दिन पहले तक सुर्ख़ियों में थे. जहां ने शमी पर मैच फिक्सिंग में शामिल होने और अन्य महिलाओं के साथ संबंध रखने के आरोप लगाए थे. मामला इतना तूल पकड़ चुका था कि एक बार लगा कि भारत के इस तेज़ गेंदबाज़ का क्रिकेट करियर ही कहीं ख़त्म न हो जाए.

Hasin Jahan, Mohammad Shami- India TV Hindi
Hasin Jahan, Mohammad Shami

मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां के रिश्ते अभी कुछ दिन पहले तक सुर्ख़ियों में थे. जहां ने शमी पर मैच फिक्सिंग में शामिल होने और अन्य महिलाओं के साथ संबंध रखने के आरोप लगाए थे. मामला इतना तूल पकड़ चुका था कि एक बार लगा कि भारत के इस तेज़ गेंदबाज़ का क्रिकेट करियर ही कहीं ख़त्म न हो जाए. दोनों के बीच सुलह सफाई की बहुत कोशिश की गई लेकिन रिश्ते नहीं सुधरे. दोनों में दूरियां कितनी बढ़ गईं इसका अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि जब शमी का एक्सिडेंट हुआ और पत्नी उनसे मिलने गईं शमी ने हसीन की तरफ देखा तक नहीं. वह बस अपनी बच्ची के साथ खेलते रहे.

बहरहाल, शमी हालंकि इन दिनों IPL में बिज़ी हैं लेकिन अब अचानक उन्हें अपनी पत्नी की याद सताने लगी है. उन्होंने अपनी शादी की चौथी सालगिरह पर इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट डाली है. पोस्ट में पत्नी को बधाई देते हुए लिखा है बेबो, मिस यू. अब इस मैसेज का असल मतलब क्या है ये तो शमी ही जानें लेकिन ये तय है कि हसीन जहां ज़रुर चौंक गईं होंगी.

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल