1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल 2018
  4. श्रेयस अय्यर बने सिक्सर किंग, एक ही मैच बने IPL में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले कप्तान

श्रेयस अय्यर बने सिक्सर किंग, एक ही मैच बने IPL में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले कप्तान

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 28, 2018 07:33 pm IST,  Updated : Apr 28, 2018 07:33 pm IST

श्रेयस अय्यर ने कोलकाता के खिलाफ ये छक्के ताकत के दम पर नहीं तकनीक की बदौलत हासिल किए जाए है। दुनिया भर के गेंदबाज़ों की कलई हिंदुस्तान के बच्चा पार्टी ने खोल दी है। दिल्ली के दिलेर बच्चा पार्टी ने कोलकाता की ताकतवर गेंदबाज़ी की पोल खोलकर रख दी। अय्यर की पारी ने तो दिल्ली डेयरडेविल्स के पूर्व कप्तान गौतम गंभीर को भी अपना मुरीद बना लिया।

श्रेयस अय्यर- India TV Hindi
श्रेयस अय्यर

श्रेयस अय्यर ने कोलकाता के खिलाफ ये छक्के ताकत के दम पर नहीं तकनीक की बदौलत हासिल किए जाए है। दुनिया भर के गेंदबाज़ों की कलई हिंदुस्तान के बच्चा पार्टी ने खोल दी है। दिल्ली के दिलेर बच्चा पार्टी ने कोलकाता की ताकतवर गेंदबाज़ी की पोल खोलकर रख दी। अय्यर की पारी ने तो दिल्ली डेयरडेविल्स के पूर्व कप्तान गौतम गंभीर को भी अपना मुरीद बना लिया।

सिर्फ 18 साल के पृथ्वी शॉ ने 44 गेंदों पर 7 चौके और 2 छक्के के साथ 140.90 के स्ट्राइक रेट से 62 रन बनाए। शॉ संजू सैमसन के साथ आईपीएल इतिहास में अर्धशतक बनाने वाले संयुक्त रूप से सबसे युवा बल्लेबाज़ बन गए हैं। तो वहीं नए नवेले कप्तान 23 साल के श्रेयस अय्यर ने 40 गेंदों पर 232.50 के स्ट्राइक रेट से नाबाद 93 रन बनाए.। इस पारी में अय्यर ने 10 छक्के और 3 चौके लगाए।

कप्तानी में डेब्यू करते हुए आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ भी अब श्रेयस अय्यर ही हैं। यहीं नहीं आईपीएल में पहली बार किसी कप्तान ने 10 छक्के लगाए है।

श्रेयस अय्यर ने पहली 25 गेंदों पर 2 छक्कों के साथ 37 रन बनाए। जबकि अगली 15 गेंदों पर 8 छक्कों के साथ 56 रन बना डाले। अय्यर युवा कप्तान है और शॉ युवा बल्लेबाज... ये जोड़ी डेयरडेविल्स के लिए आईपीएल इतिहास में बंद हो चुके हैं दरवाजे खोल चुका है और नई उम्मीदें जगा चुका है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल