1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल 2018
  4. युवराज ने टेस्ट की तरह खेला टी20, ऐसे कैसे मिलेगी 2019 वर्ल्ड कप टीम में जगह?

युवराज ने टेस्ट की तरह खेला टी20, ऐसे कैसे मिलेगी 2019 वर्ल्ड कप टीम में जगह?

 Written By: Shradha Bagdwal
 Published : Apr 08, 2018 07:07 pm IST,  Updated : Apr 08, 2018 07:09 pm IST

युवराज सिंह आईपीएल के पहले ही मुकाबले में फ्लॉप रहे।

युवराज सिंह- India TV Hindi
युवराज सिंह

आईपीएल सीजन 11 का दूसरा मुकाबला दिल्ली डेयरडेविल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच मोहाली के आई एस बिंद्रा क्रिकेट स्टेडियम में खेल जा रहा है। इस मुकाबले में सभी की नजरें युवराज सिंह पर टिकी हुई थी क्योंकि युवी पिछले लंबे समय से टीम इंडिया में अपनी जगह बनाने के जिद्दोजहद कर रहे हैं।

​युवराज ने भारत के लिए आखिरी वनडे 30 जून 2017 और आखिरी टी-20 1 फरवरी 2017 खेला।  साथ ही 2019 वर्ल्ड कप खेलना युवराज सिंह का सपना है। लेकिन किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेलते हुए आईपीएल के पहले ही मुकाबले में युवराज सिंह ने निराश किया।

बल्लेबाजी के दौरान युवराज पूरी तरह से दबाव में नजर आ रहे थे और टी-20 क्रिकेट में टेस्ट क्रिकेट की तरह बल्लेबाजी कर रहे थे। युवराज ने 22 गेंदों में महज 12 रन बनाए। इससे यो-यो टेस्ट पास ना करने पर युवराज की फिटनेस पर भी सवाल उठाए जा रहे थे। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल