1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. डिविलियर्स ने अपने कैमरे में कैद किया कोहली और अनुष्का का रोमांटिक पल

डिविलियर्स ने अपने कैमरे में कैद किया कोहली और अनुष्का का रोमांटिक पल

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 18, 2020 08:50 pm IST,  Updated : Oct 18, 2020 08:50 pm IST

डीविलियर्स पिछले दो मैचों में तूफानी बल्लेबाजी करके आरसीबी को मैच जिता चुके हैं। ऐसे में मैदान के अंदर के बाद डीविलियर्स बाहर शायद फोटोग्राफी भी कर रहे हैं। 

Virat Kohli and Ansuhka Sharma- India TV Hindi
Virat Kohli and Ansuhka Sharma Image Source : INSTA- @VIRAT.KOHLI

कोरोना महामारी के बीच इंडियन प्रीमियर लीग ( आईपीएल ) के 2020 सीजन में विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का सीजन काफी अच्छा जा रहा है। जिसके पीछे की वजह कप्तान कोहली के साथ उनके सबसे धाकड़ बल्लेबाज एबी डी विलियर्स का फॉर्म में होना है। डीविलियर्स पिछले दो मैचों में तूफानी बल्लेबाजी करके आरसीबी को मैच जिता चुके हैं। ऐसे में मैदान के अंदर के बाद डीविलियर्स बाहर शायद फोटोग्राफी भी कर रहे हैं। जिसका खुलासा खुद कप्तान कोहली ने अपनी रोमांटिक तस्वीर शेयर करके किया है। 

जी हाँ, आईपीएल में बेहतरीन खेलने वाले आरसीबी टीम के कप्तान कोहली ने अपनी पत्नी अनुष्का के साथ एक शानदार तस्वीर इन्स्टाग्राम पर शेयर की है। जिस तस्वीर को डालते हुए उन्होंने लिखा, "पिक क्रेडिट - एबी डिविलियर्स।" जिसका मतलब कि ये शानदार तस्वीर डिविलियर्स ने खीची है। इस तस्वीर को देखकर मालुम होता है डिविलियर्स मैदान में चौके - छक्के बरसाने के अलावा काफी शानदार फोटोग्राफर भी हैं। 

ये भी पढ़ें - आईपीएल में अपने छोटे और प्रभावशाली प्रदर्शन से खुश हैं क्रुणाल पांड्या

बता दें कि पिछले मैच में डिविलियर्स ने 22 गेंदों में तूफानी 55 रनों की पारी खेल हारी हुई बाजी कप्तान कोहली की आरसीबी को जिताई थी। जिसमें कप्तान कोहली ने भी राजस्थान के खिलाफ 43 रनों की पारी खेली थी। इस तरह आरसीबी की टीम इस सीजन में अभी तक 9 मैचों में 6 जीत के साथ 12 अंक लेकर तीसरे स्थान पर चल रही है। उससे आगे दिल्ली और मुंबई हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल