1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2021 : दिल्ली कैपिटल्स में वापसी से उत्साहित उमेश यादव ने कही ये बड़ी बात

IPL 2021 : दिल्ली कैपिटल्स में वापसी से उत्साहित उमेश यादव ने कही ये बड़ी बात

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 01, 2021 01:31 pm IST,  Updated : Apr 01, 2021 01:31 pm IST

दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज उमेश यादव आईपीएल में अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी टीम में जाने पहचाने चेहरों के साथ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिये तैयार हैं।

IPL 2021 : दिल्ली कैपिटल्स...- India TV Hindi
IPL 2021 : दिल्ली कैपिटल्स में वापसी से उत्साहित उमेश यादव ने कही ये बड़ी बात Image Source : DELHI CAPITALS

मुंबई। दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज उमेश यादव पृथकवास में सात दिन बिताने के बाद नौ अप्रैल से शुरू होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी टीम में जाने पहचाने चेहरों के साथ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिये तैयार हैं। दिल्ली फ्रेंचाइजी के साथ अपने आईपीएल करियर की शुरुआत करने वाले 33 वर्षीय यादव की इस टीम में वापसी हुई है। उन्हें फरवरी की नीलामी में उनके आधार मूल्य एक करोड़ रुपये में खरीदा गया था।

IPL 2021 : धोनी की टीम CSK को लगा बड़ा झटका, टूर्नामेंट से अलग हुए जोश हेजलवुड

उमेश ने कहा, ‘‘एक सप्ताह तक पृथकवास पर रहने के बाद मैदान पर उतरना और खिलाड़ियों के साथ कुछ समय बिताना अच्छा रहा।’’ दिल्ली कैपिटल्स की विज्ञप्ति के अनुसार उन्होंने कहा, ‘‘मैं गेंद थामने पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहता हूं। मैं टीम के लिये निश्चित तौर पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करूंगा और हर दिन अपने खेल में निखार लाने की कोशिश करूंगा।’’

उमेश ने आईपीएल में 121 मैचों में 119 विकेट लिये हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली कैपिटल्स के शिविर में उन्हें घर जैसा लग रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने दिल्ली टीम की तरफ से अपने आईपीएल करियर की शुरुआत की थी, इसलिए दिल्ली फ्रेंचाइजी मुझे घर जैसी लगती है। मैं टीम के कई खिलाड़ियों को जानता हूं। मैं पिछले कुछ समय से इशांत शर्मा, अक्षर पटेल और ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ियों के साथ खेलता रहा हूं।’’ उमेश ने कहा, ‘‘ऐसा नहीं लग रहा है कि मैं किसी नयी टीम से जुड़ रहा हूं। मैं दिल्ली कैपिटल्स के शिविर में सहज महसूस कर रहा हूं।’’ 

रजत भाटिया का खुलासा, स्मिथ नहीं बल्कि धोनी के कारण IPL 2017 के फाइनल में पहुंची थी पुणे सुपरजायंट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल