इंडियन प्रीमियर लीग 2020 का आज 7वां मुकाबला खेला जाएगा। मैच चेन्नई सुपरकिंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच है। दोनों टीमें टूर्नामेंट में एक-एक मैच जीत चुकी है। चेन्नई इस सीजन में अपना तीसरा मैच खेलने मैदान पर उतरेगी तो दिल्ली का यह दूसरा मैच होगा।
सीजन-13 में दोनों ही टीमों का प्रदर्शन अबतक औसत रहा है। सीएसके ने जहां अपने पहले मैच में जीत दर्ज की थी, वहीं दूसरे मुकाबले में उसे हार का मूंह देखना पड़ा था। दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स के लिए भी चुनौतियां कम नहीं है। टीम ने अपना पहला मैच सुपरओवर में जीता था। ऐसे में सीएसके जैसी टीम के खिलाफ उसे अपने प्रदर्शन में और अधिक सुधार करने की जरुरत होगी।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं:-चेन्नई सुपरकिंग्स (XI)- मुरली विजय, शेन वॉटसन, फाफ डु प्लेसिस, सैम क्यूरन, रुतुराज गायकवाड़, केदार जाधव, एमएस धोनी (विकेटकीपर / कप्तान), रवींद्र जडेजा, जोश हेजलवुड, दीपक चाहर, पीयूष चावला।
दिल्ली कैपिटल्स (XI)- पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, शिमरोन हेटमेयर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, एक्सर पटेल, कैगिसो रबाडा, अमित मिश्रा, एनरिच नार्ज, अवेश खान।
DC 175/3 (20.0)