1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2020 : अश्विन का मानना, क्रिस गेल के होने से टीम को बहुत सारी एनर्जी मिलती है

IPL 2020 : अश्विन का मानना, क्रिस गेल के होने से टीम को बहुत सारी एनर्जी मिलती है

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 16, 2020 10:42 am IST,  Updated : Oct 16, 2020 10:42 am IST

किंग्स इलेवन पंजाब के स्पिनर मुरुगन अश्विन ने कहा कि बल्लेबाज क्रिस गेल को प्लेइंग इलेवन में शामिल करने से टीम को काफी एनर्जी मिलती है।

IPL 2020 : अश्विन का मानना,...- India TV Hindi
IPL 2020 : अश्विन का मानना, क्रिस गेल के होने से टीम को एक नई एनर्जी मिलती है  Image Source : IPLT20

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) को 8 विकेट से हराने के बाद किंग्स इलेवन पंजाब के स्पिनर मुरुगन अश्विन ने कहा कि बल्लेबाज क्रिस गेल को प्लेइंग इलेवन में शामिल करने से टीम को बहुत सारी एनर्जी मिलती है।

172 रनों का पीछा करते हुए कप्तान केएल राहुल ने 49 गेंदों पर 61 रन बनाए जबकि गेल ने 53 रनों की धुआंधार पारी खेलकर KXIP को टूर्नामेंट में दूसरी जीत दिलाई। यह इस सीजन गेल का पहला मैच था। KXIP दोनों ही जीत IPL के 13वें सीजन में RCB के खिलाफ मिली हैं।

अश्विन ने पोस्ट-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में  कहा, "जीत हासिल करना अच्छा है। क्रिस वापस आने से टीम को बहुत सारी एनर्जी मिलती है। कैंप में मूड हमेशा हाई होता था यहां तक कि हम जब हार रहे होते थे। हमने उम्मीद नहीं खोई और हम जानते हैं कि हम अच्छी क्रिकेट खेल रहे हैं। वास्तव में खुशी है कि हमने एक मैच जीता और यह मैच के बाद इसे दोहराने के बारे में है।”

RCB vs KXIP : मैच से पहले मैदान पर लोट-पोट कर नाच रहे थे विराट कोहली, वीडियो हुआ वायरल

अपने चार ओवरों में 23 रन देकर 2 विकेट अपने नाम करने वाले अश्विन ने कहा कि विकेट स्पिनरों की मदद कर रहा था क्योंकि यह गेंद को पकड़ रहा था लेकिन गेंदबाज को सही तरीके से लाइन और लैंथ का चयन करना था। उन्होंने कहा, "निश्चित रूप से विकेट थोड़ा सा धीमा था, लेकिन यहां आपको गेंद को लैंथ को ध्यान में रखना होता है। यदि आप अपनी लैंथ मिस करते हैं, तो आप छक्का खा सकते हैं। आप पांच अच्छी गेंद फेंक सकते हैं और एक गेंद पर छक्का खा सकते हैं। यह पूरे ओवर को खराब कर सकता है। इसमें स्पिनरों के लिए कुछ था।"

इस मैच में टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 171 रन बनाये। जवाब में पंजाब की टीम ने कप्तान लोकेश राहुल के नाबाद 61 रन और क्रिस गेल की आर्धशतकीय पारियों के दम पर 8 विकेट से मुकाबला जीत लिया। पंजाब को मैच के आखिरी ओवर में जीत के लिए सिर्फ दो रन की दरकार थी लेकिन चहल ने पहली पांच गेंद में सिर्फ एक रन देकर मैच को रोमांचक बना दिया। इस दौरान पांचवीं गेंद पर गेल रन आउट हो गये लेकिन क्रीज पर उतरे निकोलन पूरन ने छक्का लगाकर टीम को टूर्नामेंट में दूसरी जीत दिला दी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल