csk vs mi live cricket score Chennai Super Kings v Mumbai Indians IPL 2020 match 41 ball by ball updates from Sharjah
मुंबई इंडियंस ने शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल-13 के मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को 20 ओवरों में नौ विकेट पर 114 रनों पर ही ढेर कर दिया। चेन्नई की तरफ से सिर्फ चार बल्लेबाज ही दहाई के आंकड़े को छू सके।सैम कुरैन ने 52 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 47 गेंदों का सामना कर चार चौके और दो छक्के मारे। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 16 और शार्दूल ठाकुर ने 11 रन बनाए। इमरान ताहिर ने नाबाद 13 रन बनाए। चेन्नई ने एक समय सिर्फ 43 रनों पर अपने सात विकेट गंवा दिए थे।
मुंबई के लिए ट्रेंट बाउल्ट ने चार ओवर में एक मेडन सहित 18 रन देकर चार विकेट लिए।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं:-
चेन्नई सुपर किंग्स : सैम करन, फाफ डु प्लेसिस, अंबाती रायुडू, एन जगदीसन, एमएस धोनी (विकेटकीपर/ कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, रवींद्र जडेजा, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, जोश हेजलवुड, इमरान ताहिर।
मुंबई इडियंस : क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सौरभ तिवारी, सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, हार्दिक पंड्या, कीरोन पोलार्ड (कप्तान), क्रुणाल पांड्या, नाथन कूल्टर नाइल, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।
चेन्नई बनाम मुंबई लाइव क्रिकेट स्कोर
CSK 101/8 (19)