1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2020 : 19 साल के प्रियम गर्ग ने किया वो कारनामा जो आईपीएल इतिहास मे कोहली और रोहित भी नहीं कर पाए

IPL 2020 : 19 साल के प्रियम गर्ग ने किया वो कारनामा जो आईपीएल इतिहास मे कोहली और रोहित भी नहीं कर पाए

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 02, 2020 09:26 pm IST,  Updated : Oct 02, 2020 10:36 pm IST

हैदराबाद की तरफ से 19 साल के युवा बल्लेबाज प्रियम गर्ग ने चेन्नई के गेंदबाजों पर प्रहार करते हुए महज 23 गेंदों में अपनी आईपीएल की पहली फिफ्टी जड़ डाली।

Priyamm Garg- India TV Hindi
Priyamm Garg Image Source : IPLT20

इंडियन प्रीमियर लीग 2020 में आज 14वां मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। इस तरह हैदराबाद की तरफ से 19 साल के युवा बल्लेबाज प्रियम गर्ग ने चेन्नई के गेंदबाजों पर प्रहार करते हुए महज 23 गेंदों में अपनी आईपीएल की पहली फिफ्टी जड़ डाली। जिसके चलते हैदराबाद ने चेन्नई को 165 रनों का लक्ष्य दिया। इस तरह गर्ग ने जैसे ही फिफ्टी जड़ी उनके नाम कई शानदार रिकॉर्ड दर्ज हो गए हैं। 

प्रियम ने अपनी 51 रनों की शानदार नाबाद पारी के दौरान 26 गेंदों का सामना किया। जबकि अर्धशतक पूरा करने के लिए उन्होंने सिर्फ 23 गेंदे खेली। इस तरह हैदराबाद की तरफ से 25 गेंदे या उससे कम गेंदों में फिफ्टी जड़ने वाले वो दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। इस कड़ी में उन्होंने युवराज सिंह की बराबरी कर ली है। युवराज भी हैदराबाद के लिए साल 2017 में आरसीबी के खिलग 23 गेंदों में फिफ्टी जड़ी थी। 

वहीं प्रियम गर्ग आईपीएल 2020 में सबसे तेज फिफ्टी जड़ने के मामले में चौथे नम्बर पर आ गए हैं। इस मामले में उन्होंने 23 गेंदों में फिफ्टी जड़कर एबी डिविलियर्स की भी बराबरी कर ली है। आईपीएल के 2020 सीजन में सबसे तेज फिफ्टी जड़ने का नाम संजू सैमसन के नाम है। जिन्होंने 19 गेंदों में फिफ्टी जड़ी है। जबकि सबसे तेज आईपीएल में फिफ्टी जड़ने के मामले में उन्होंने कोहली 24 बॉल जबकि रोहित शर्मा  24 बॉल को भी पीछे छोड़ दिया है। 

IPL 2020, CSK vs SRH : धोनी ने सुरेश रैना के इस बड़े रिकॉर्ड को ध्वस्त करके हासिल किया ये मुकाम

वहीं हैदराबाद के खिलाफ धोनी आईपीएल का अपना 194वां मैच खेलने उतरें। जबकि इससे पहले अभी तक इस मामले में सुरेश रैना सबसे आगे थे। वो आईपीएल के 193 मैच खेल खेल चुके थे। अब धोनी आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन चुके हैं।  

बता दें कि चेन्नई और हैदराबाद की टीम एक दूसरे के आमने सामने हैं। दोनों ही टीमों का टूर्नामेंट अबतक का प्रदर्शन औसत रहा है। सीएसके और हैदराबाद की दोनों ही लीग के चोटी की टीम है लेकिन अबतक वह अपनी क्षमता के अनुरूप प्रदर्शन करने में विफल रही है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल