IPL 2020, LIVE CRICKET SCORE UPDATE DC vs KKR : दिल्ली कैपिटल्स ने शनिवार को शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल-13 के 16वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने 229 रनों का विशाल लक्ष्य रखा है। दिल्ली ने कप्तान श्रेयस अय्यर और पृथ्वी शॉ के अर्धशतकों के दम पर 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 228 रन बनाए।
अय्यर ने महज 38 गेंदों पर सात चौके और छह छक्कों की मदद से नाबाद 88 रन बनाए। शॉ ने 41 गेंदों पर 66 रनों की पारी खेली जिसमें चार चौके और चार छक्के लगाए। इसके अलावा ऋषभ पंत ने 38 और शिखर धवन ने 26 रन बनाए। कोलकाता के लिए आंद्र रेसल ने दो विकेट लिए।
टीमें :-
दिल्ली- शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, श्रेयस अय्यर (कप्ताान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शेमरन हेटिमर, मार्कस स्टोइनिस, आर अश्विन, अमित मिश्रा, कैगिसो रबाडा, एनरिच नॉर्टजे, हर्षल पटेल।
केकेआर- शुभमन गिल, सुनील नारायण, नितीश राणा, दिनेश कार्तिक (कप्तान/विकेटकीपर), इयोन मोर्गन, आंद्रे रसेल, पैट कमिंस, शिवम मावी, कमलेश नागरकोटी, राहुल त्रिपाठी, वरुण चक्रवर्ती।
KKR 210/8 (20)
DC 228/4 (20)