1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2020, DC vs RCB : हार के बावजूद प्लेऑफ में पहुंची आरसीबी तो कप्तान कोहली ने दिया ये बड़ा बयान

IPL 2020, DC vs RCB : हार के बावजूद प्लेऑफ में पहुंची आरसीबी तो कप्तान कोहली ने दिया ये बड़ा बयान

 Reported By: IANS
 Published : Nov 03, 2020 12:05 am IST,  Updated : Nov 03, 2020 12:05 am IST

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर बेशक सोमवर को शेख जाएद स्टेडियम में खेले गए मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच हार गई, लेकिन फिर भी वह आईपीएल-13 के प्लेऑफ में क्वालीफाई करने में सफल रही है।

Virat Kohli- India TV Hindi
Virat Kohli Image Source : IPLT20.COM

अबू धाबी| विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर बेशक सोमवर को शेख जाएद स्टेडियम में खेले गए मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच हार गई, लेकिन फिर भी वह आईपीएल-13 के प्लेऑफ में क्वालीफाई करने में सफल रही है। कोहली ने भी कहा है कि टीम ने क्वालीफाई करने के लिए पूरे टूर्नामेंट में अच्छी क्रिकेट खेली।

बेंगलोर ने दिल्ली को 153 रनों का लक्ष्य दिया था जिसे उसने 19 ओवरों में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया।

मैच के बाद कोहली ने कहा, "यह मिश्रित भावना है। आप मैदान पर आते हो और कोशिश करते हो कि परिणाम आपके पक्ष में आए। शायद 11वें ओवर तक 17.3 ओवरों के आंकड़ों के बारे में टीम प्रबंधन में हमें बता दिया था। मैच हमारे साथ से जा रहा ता लेकिन मध्य के ओवरों में हमने उसे अपने नियंत्रण में ले लिया था।"

ये भी पढ़ें - पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने की मोर्गन की तारीफ, कहा उन्होंने अपने कंधों पर उठाया केकेआर का भार

उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि हमने टूर्नामेंट में क्वालीफाई करने के लिए शानदार क्रिकेट खेली है। फाइनल से पहले हमारे पास दो और मैच हैं।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल