1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. पूर्व क्रिकेटर दिलीप वेंगसरकर ने की भविष्यवाणी, इस टीम को बताया सीजन-13 के खिताब का प्रवल देवादार

पूर्व क्रिकेटर दिलीप वेंगसरकर ने की भविष्यवाणी, इस टीम को बताया सीजन-13 के खिताब का प्रवल देवादार

 Edited By: IANS
 Published : Sep 30, 2020 10:20 pm IST,  Updated : Sep 30, 2020 10:20 pm IST

वेंगसरकर ने कहा कि बेंगलोर की टीम जिस तरह की उससे वो खिताब की दावेदार है। बेंगलोर 2009, 2011 और 2016 में आईपीएल फाइनल खेली है लेकिन अभी तक वह ट्रॉफी नहीं उठा पाई है।

virat kohli, dilip vengsarkar, ipl 2020, rcb, royal challengers bangalore, sports news- India TV Hindi
IPL 2020 Image Source : TWITTER/IPL

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान दिलीप वेंगसरकर ने कहा का विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर आईपीएल में अपने 12 साल के सूखे को खत्म कर इस बार खिताब जीत सकती है। वेंगसरकर ने कहा कि बेंगलोर की टीम जिस तरह की उससे वो खिताब की दावेदार है। बेंगलोर 2009, 2011 और 2016 में आईपीएल फाइनल खेली है लेकिन अभी तक वह ट्रॉफी नहीं उठा पाई है।

वेंगसरकर ने आईएएनएस से कहा, "इस टी-20 प्रारूप में यह कहना मुश्किल है कि कौन प्रबल दावेदार है। लेकिन मैं कहूंगा कि इस बार बेंगलोर जीतेगी, क्योंकि अभी तक उन्होंने एक भी आईपीएल खिताब नहीं जीता है। कोहली, अब्राहम डिविलियर्स, युजवेंद्र चहल अच्छा करेंगे। उनकी टीम में कई अच्छे खिलाड़ी हैं। तेज गेंदबाज नवदीप सैनी पहले मैच में शानदार गेंदबाजी की थी। इसलिए मेरी दिलचस्पी इस बात में है कि वह टूर्नामेंट में आगे किस तरह से खेलते हैं।"

यह भी पढ़ें- Video : देखिये किस तरह बैन के बावजूद गेंद पर लार लगते नजर आए उथप्पा, अंपायर से हुई अनदेखी!

वेंगसरकर ने हालांकि कहा कि इस तेजी से बदलते हुए टी-20 प्रारूप को लेकर कुछ भी पक्के तौर पर नहीं कहा जा सकता।

उन्होंने कहा, "हां बेंगलोर पसंदीदा टीम हो सकती है- खिताब की दावेदारों में से एक.. लेकिन मैं यह नहीं कह सकता की फलानी टीम पक्के तौर पर जीतेगी। लेकिन वो खिताब की दावेदारों में से एक हो सकती है।"

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में आईपीएल दूसरी बार हो रहा है। इससे पहले 2014 में आधा आईपीएल भारत में लोकसभा चुनावों के चलते यूएई में खेला गया था।

यूएई की स्थिति को लेकर पूर्व कप्तान ने कहा, "यूएई में मौसम उमस भरा रहता है। लेकिन यह होना ही था क्योंकि इन महीनों में वहां गर्मियां रहती हैं। भारत में आप 10-12 जगह आईपीएल खेलते हैं और वहां आप तीन जगह ही खेल रहे हैं। इसलिए पिचों में टूट-फूट दिख सकती है। यह दिलचस्प होगा।"

उन्होंने कहा, "स्पिनर पिचों की मदद से बाद में बेहद उपयोगी साबित होंगे। मौसम भी बाद में सुधरेगा, क्योंकि अक्टूबर और नवंबर वहां थोड़े रहते हैं, खासकर शाम को। मैं यह इसलिए कह रहा हूं, क्योंकि मैं शारजाह आदि जगह खेल चुका हूं।"

यह भी पढ़ें- KKR के खिलाफ जोफ्रा आर्चर की गेंद ने उगली आग, फेंकी इस सीजन की सबसे तेज गेंद

वहां ओस भी एक बड़ा कारण है जिसके कारण कप्तान टॉस जीतने के बाद गेंदबाजी करना पसंद कर रहे हैं।

पूर्व मुख्य चयनकर्ता ने कहा, "ओस फैक्टर काफी अहम है क्योंकि ओस रहती है तो गेंद को ग्रिप करना मुश्किल हो जाता है, खासकर स्पिनरों के लिए। यह होना ही है। लेकिन आपको ओस हर दिन नहीं मिलती, यह किसी-किसी दिन होती है।"

वेंगसरकर जब कहते हैं कि आईपीएल में स्पिनर काफी अहम हो जाएंगे तो क्या वो इसमें ओस को भी शामिल कर रहे हैं?

उन्होंने कहा, "यह निर्भर करता है। हर दिन ओस नहीं हो सकती, लेकिन जैसा मैंने कहा, टूर्नामेंट जैसे-जैसे आगे बढ़ेगा स्पिनर अहम हो जाएंगे।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल