1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2020 : चेन्नई के खिलाफ मैच में स्पष्ट सोच के साथ उतरे थे ट्रेंट बोल्ट

IPL 2020 : चेन्नई के खिलाफ मैच में स्पष्ट सोच के साथ उतरे थे ट्रेंट बोल्ट

 Reported By: IANS
 Published : Oct 24, 2020 01:19 pm IST,  Updated : Oct 24, 2020 01:19 pm IST

मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने कहा है कि वह चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में स्पष्ट सोच के साथ गए थे।

IPL 2020 : चेन्नई के खिलाफ...- India TV Hindi
IPL 2020 : चेन्नई के खिलाफ मैच में स्पष्ट सोच के साथ उतरे थे ट्रेंट बोल्ट Image Source : IPLT20.COM

शारजाह| मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने कहा है कि वह चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में स्पष्ट सोच के साथ गए थे। बाउल्ट ने शुक्रवार को चेन्नई के खिलाफ कमाल की गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 18 रन देकर चार विकेट अपने नाम किए। उनकी शानदार गेंदबाजी के चलते ही मुंबई ने चेन्नई को 20 ओवरों में नौ विकेट पर 114 रनों पर रोक दिया और 10 विकेटों से मैच जीत ली।

बोल्ट ने मैच के बाद जसप्रीत बुमराह के साथ बातचीत के दौरान कहा, "शारजाह में कुछ बड़े स्कोर बने हैं। मैं केवल खुले दिमाग से गेंदबाजी करना चाहता था। हमने कुछ खिलाड़ियों को लेकर प्लानिंग की थी। कुल मिलाकर यह एक अच्छा दिन रहा।"

उन्होंने कहा, "दोनों छोर से विकेट प्राप्त करना अच्छा था। इस प्रारुप में शुरुआत में ही विकेट लेने का महत्व हम सब जानते हैं। कभी कभी हम ऐसा नहीं कर पाते हैं, लेकिन टीम के लिए अच्छी शुरुआत करना शानदार था।" बोल्ट के अलावा बुमराह ने 25 रन देकर दो विकेट लिए और पहले छह ओवर के पॉवरप्ले में चेन्नई के 24 रन पर पांच विकेट आउट कर दिए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल