1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2020 : सीजन-13 में निराशाजनक अंत के बाद कप्तान स्टीव स्मिथ ने बताया कहां हुई टीम चूक

IPL 2020 : सीजन-13 में निराशाजनक अंत के बाद कप्तान स्टीव स्मिथ ने बताया कहां हुई टीम चूक

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Nov 02, 2020 12:07 am IST,  Updated : Nov 02, 2020 12:07 am IST

स्मिथ ने टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाले तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर और ऑलराउंडर राहुल तेवतिया की तारीफ की। 

IPL 2020, season-13, Steve Smith, Rajasthan Royals, sports, cricket- India TV Hindi
Steve Smith Image Source : IPLT20.COM

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ करो या मरो के मुकाबले में मिली 60 रनों के हार के बाद रॉयल्स के कप्तान स्टीव स्मिथ ने स्वीकार किया कि पावर प्ले में पांच विकेट गंवाने के बाद जीत दर्ज कर पाना बेहद मुश्किल था। 

स्मिथ ने कहा, ‘‘मुझे लगा कि यह 180 रन के आसपास का विकेट था। थोड़ी ओस थी। पावर प्ले में चार विकेट (पांच विकेट) गंवाने के बाद वहां से वापसी करना काफी मुश्किल था। कमिंस ने अच्छी लाइन और लेंथ के साथ गेंदबाजी की और हमें अच्छी गेंदों को भी खेलना पड़ा।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘हमने काफी तेज शुरुआत की लेकिन इसके बाद काफी सारे विकेट एक साथ गंवा दिए। टूर्नामेंट का अंत दुर्भाग्यपूर्ण रहा। हमने काफी अच्छी शुरुआत की थी और इस मैच से पहले भी दो मैच जीते। बीच के चरण में हम राह से भटक गए।’’ 

स्मिथ ने टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाले तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर और ऑलराउंडर राहुल तेवतिया की तारीफ की। 

उन्होंने कहा, ‘‘जोफ्रा ने लगभग सभी मैचों में शानदार प्रदर्शन किया। तेवतिया पूरे टूर्नामेंट के दौरान कुछ नया करता रहा लेकिन बाकी खिलाड़ी इनका समर्थन नहीं कर पाए।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल