1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2020 : मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपना पहला मुकाबला खेलेगी चेन्नई, एक क्लीक में देखें उनका पूरा शेड्यूल

IPL 2020 : मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपना पहला मुकाबला खेलेगी चेन्नई, एक क्लीक में देखें उनका पूरा शेड्यूल

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 06, 2020 06:30 pm IST,  Updated : Sep 06, 2020 06:31 pm IST

टूर्नामेंट का पहला मुकाबला गत विजेता मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स को अपना आखिरी मुकाबला किंग्स इलेवन पंजाब के साथ है।

IPL 2020 Chennai Super Kings full schedule Opening match against MI last match against KXIP- India TV Hindi
IPL 2020 Chennai Super Kings full schedule Opening match against MI last match against KXIP Image Source : @CHENNAIIPL

आईपीएल 2020 के लिए बीसीसीआई ने पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है। कोरोनावायरस के कहर की वजह से इस साल आईपीएल का आगाज यूएई में 19 सितंबर से होगा। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला गत विजेता मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स को अपना आखिरी मुकाबला किंग्स इलेवन पंजाब के साथ है। पूरे टूर्नामेंट के दौरान 10 डबल हेडर मुकाबले खेले जाएंगे। वहीं प्लेऑफ के वेन्यू का ऐलान बाद में किया जाएगा। टूर्नामेंट के दौरान शाम को शुरू होने वाले सभी मुकाबले 7.30 बजे शुरू होंगे वहीं दिन के मुकाबले 3.30 बजे शुरू होंगे। आइए जानते हैं चेन्नई सुपर किंग्स के सभी मुकाबले कब कहां और किस दिन किस टीम के खिलाफ खेले जाएंगे।

Chennai Super Kings Full IPL 2020 Schedule

1- मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (19 सितंबर, शाम 7:30 बजे से अबु धाबी में)

2- राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (22 सितंबर, शाम 7:30 बजे से शारजाह में)

3-  चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स (25 सितंबर, शाम 7:30 बजे से दुबई में)

4- चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (2 अक्टूबर, शाम 7:30 बजे से दुबई में)

5- किंग्स इलेवन पंजाब बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (4 अक्टूबर, शाम 7:30 बजे से दुबई में)

6- कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (7 अक्टूबर, शाम 7:30 बजे से अबु धाबी में)

7- चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (10 अक्टूबर, शाम 7:30 बजे से दुबई में)

8- सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (13 अक्टूबर, शाम 7:30 बजे से दुबई में)

9- दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (17 अक्टूबर, शाम 7:30 बजे से शारजाह में)

10- चेन्नई सुपर किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स (19 अक्टूबर, शाम 7:30 बजे से अबु धाबी में)

11- चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस (23 अक्टूबर, शाम 7:30 बजे से शारजाह में)

12- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (25 अक्टूबर, शाम 3:30 बजे से दुबई में)

13- चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स  (29 अक्टूबर, शाम 7:30 बजे से दुबई में)

14- चेन्नई सुपर किंग्स बनाम किंग्स इलेवन पंजाब (1 नवंबर, शाम 3:30 बजे से अबु धाबी में)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल