1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. SRH vs CSK Dream 11 Team Prediction : डुप्लेसिस की कप्तानी में ये हो सकती है आज की Dream11 टीम

SRH vs CSK Dream 11 Team Prediction : डुप्लेसिस की कप्तानी में ये हो सकती है आज की Dream11 टीम

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 13, 2020 07:46 am IST,  Updated : Oct 13, 2020 07:46 am IST

इंडियन प्रीमियर लीग के जारी 13वें संस्करण के 29वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स 2016 की चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद से दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भिड़ेगी। 

SRH vs CSK Dream 11 Team Prediction :...- India TV Hindi
SRH vs CSK Dream 11 Team Prediction : डुप्लेसिस की कप्तानी में ये हो सकती है आज की Dream11 टीम Image Source : IPLT20

इंडियन प्रीमियर लीग के जारी 13वें संस्करण के 29वें मैच में तीन बार की आईपीएल चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स 2016 सीजन की चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद से दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भिड़ेगी। इस सीजन दोनों टीमें पहले भी एक दूसरे का आमना-सामना कर चुकी है जिसमें हैदराबाद को 7 रनों से जीत मिली थी। इस मुकाबले में दोनों टीमों की नजरें जीत की राह पर लौटने की होगी जिसके लिए चेन्नई और हैदराबाद को इस मैच में मजबूत प्लेइंग इलेवन के साथ उतरना होगा। 

इस मैच की अगर Dream 11 टीम की बात की जाए तो काफी सावधानी से खिलाड़ियों का चयन करना होगा ताकि ज्यादा से ज्यादा पाइंट बटोरे जा सके। आइए जानते हैं SRH vs CSK मुकाबले की मजबूत Dream 11 टीम के बारे में.....

बल्लेबाजी (फॉफ डुप्लेसिस, डेविड वॉर्नर, मनीष पांडेय और केन विलियम्सन) 

इस सीजन चेन्नई के लिए लगातार प्रदर्शन करने वाले इकलौते खिलाड़ी रहे हैं फॉफ डुप्लेसिस। वहीं, हैदराबाद की बल्लेबाजी टीम की मजबूत कड़ी है जिसमें कप्तान डेविड वॉर्नर, मनीष पांडेय और केन विलियम्सन जैसे शानदार बल्लेबाज हैं।

विकेटकीपर (महेंद्र सिंह धोनी)

विकेटकीपर के रुप में Dream 11 टीम में चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को शामिल करना अच्छा फैसला होगा। धोनी निचले क्रम पर बल्लेबाजी कर सकते हैं और बतौर विकेटकीपर भी अपना योगदान दे रहे हैं।

ऑलराउंडर (सैम कर्रन और विजय शंकर)

SRH vs CSK की Dream 11 टीम के लिए हमने ऑलराउंडर के तौर पर सैम कर्रन और विजय शंकर को मौका देना का फैसला किया है जो गेंद और बल्ले, दोनों से कमाल दिखा सकते हैं।

गेंदबाजी आक्रमण (राशिद खान, खलील अहमद, दीपक चाहर और शार्दुल ठाकुर)

Dream 11 टीम के गेंदबाजी आक्रमण में हमने राशिद खान, खलील अहमद, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर को जगह दी है। दीपक चाहर चेन्नई की गेंदबाजी की शुरुआत करते हैं और T20 फॉर्मेट के स्पेशलिस्ट गेंदबाज हैं। वहीं, राशिद खान भी इस सीजन अच्छी लय में नजर आ रहे हैं और टूर्नामेंट में 10 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। शार्दुल ने भी अपनी गेंदबाजी से काफी प्रभावित किया है जबकि खलील भी एक अच्छा विकल्प साबित हो सकते हैं।

SRH vs CSK Dream 11 Team Prediction : फॉफ डुप्लेसिस (कप्तान), डेविड वॉर्नर (उपकप्तान), मनीष पांडेय, केन विलियम्सन, महेंद्र सिंह धोनी, सैम कर्रन, विजय शंकर, राशिद खान, खलील अहमद, दीपक चाहर और शार्दुल ठाकुर।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल