1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2020 : सीएसके के खिलाफ धमाकेदार गेंदबाजी के साथ ही सीजन-13 में ट्रेंट बोल्ट के नाम दर्ज हुआ बड़ा रिकॉर्ड

IPL 2020 : सीएसके के खिलाफ धमाकेदार गेंदबाजी के साथ ही सीजन-13 में ट्रेंट बोल्ट के नाम दर्ज हुआ बड़ा रिकॉर्ड

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 23, 2020 10:06 pm IST,  Updated : Oct 23, 2020 10:06 pm IST

बोल्ट ने मुंबई की तरफ से अपने चार ओवर के स्पेल में 18 रन खर्च कर चार विकेट लिए। इसके साथ ही आईपीएल के 13वें सीजन में बोल्ट के नाम एक बड़ा रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया।

IPL 2020, Trent Boult, CSK vs MI, Mumbai Indians, Chennai super kings - India TV Hindi
IPL 2020, CSK vs MI Image Source : IPLT20.COM

इंडियन प्रीमियर लीग 2020 के 41वें मुकाबले में मुबंई इंडियंस के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने धमाकेदार गेंदबाजी कर चेन्नई सुपरकिंग्स की कमर तोड़ दी। मैच में आलम यह रहा कि तीन बार की आईपीएल चैंपियन सीएसके के बल्लेबाज ताश के पत्तों की तरह बिखरते चले गए और 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर टीम 114 रन ही बना पाई।

बोल्ट ने मुंबई की तरफ से अपने चार ओवर के स्पेल में 18 रन खर्च कर चार विकेट लिए। इसके साथ ही आईपीएल के 13वें सीजन में बोल्ट के नाम एक बड़ा रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया।

बोल्ट इस सीजन में सबसे कम रन खर्च कर चार विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं।

इस मामले में मुंबई इंडियंस के ही तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह दूसरे स्थान पर हैं। बुमराह ने इस सीजन में अपने चार ओवर के स्पेल में 20 रन खर्च कर चार विकेट लिए थे।

वहीं इस मामले में दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज कगिसो रबादा तीसरे स्थान पर हैं। रबादा ने इस सीजन में बेहतरीन गेंदबाजी की है और उन्होंने 24 रन खर्च कर 4 विकेट लिए थे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल