1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2020 : हार के बाद दिल्ली के कप्तान अय्यर ने माना, KKR ने हमें प्रत्येक विभाग में पछाड़ा

IPL 2020 : हार के बाद दिल्ली के कप्तान अय्यर ने माना, KKR ने हमें प्रत्येक विभाग में पछाड़ा

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 24, 2020 08:10 pm IST,  Updated : Oct 24, 2020 08:10 pm IST

श्रेयस अय्यर शनिवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के हाथों मिली 59 रन की शिकस्त से काफी निराश थे और उन्होंने स्वीकार किया कि विपक्षी टीम ने उन्हें लगभग हर विभाग में पछाड़ा। 

IPL 2020 : हार के बाद दिल्ली...- India TV Hindi
IPL 2020 : हार के बाद दिल्ली के कप्तान अय्यर ने माना, KKR ने हमें प्रत्येक विभाग में पछाड़ा Image Source : IPLT20.COM

अबुधाबी। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर शनिवार को यहां कोलकाता नाइट राइडर्स के हाथों मिली 59 रन की शिकस्त से काफी निराश थे और उन्होंने स्वीकार किया कि विपक्षी टीम ने उन्हें लगभग हर विभाग में पछाड़ा। अय्यर ने मैच के बाद कहा, ‘‘अगर मैच के शुरू में देखें तो हमें उन पर काफी दबाव बनाना चाहिए था और उनके विकेट झटकने चाहिए थे। हमें अपनी योजना का बेहतर ढंग से कार्यान्वयन करना चाहिए था।’’

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद नितीश राणा (81 रन) और सुनील नारायण (64) के अर्धशतक और दोनों के बीच चौथे विकेट के लिये 115 रन की बदौलत छह विकेट पर 194 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। अय्यर ने नारायण की बल्लेबाजी का जिक्र किया जिन्होंने 32 गेंद में छह चौके और चार छक्के से 64 रन की पारी खेली।

उन्होंने कहा, ‘‘उन्होंने जिस तरह की बल्लेबाजी की, विशेषकर सुनील नारायण ने, उन्होंने हमारे गेंदबाजों को पीट दिया। वे शॉट चयन में काफी अच्छे थे। ’’ अय्यर ने कहा, ‘‘उन्होंने हमें प्रत्येक विभाग में पछाड़ दिया। उनके खेलने के रवैये और सोच को सलाम।’’

इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 135 रन ही बना सकी। इसके बारे में उन्होंने कहा, ‘‘जब आप 190 रन के लक्ष्य का पीछा करते हो तो आपको शानदार शुरूआत की जरूरत होती है। पॉवरप्ले में दो विकेट गंवाना अन्य बल्लेबाजों पर काफी दबाव बना देता है। हमें मुक्त होकर खेलने की जरूरत है, हमें टूर्नामेंट में बने रहने की सोच से नहीं खेलना चाहिए। निश्चित रूप से हम इस हार से निराश हैं लेकिन मैं खुश हूं कि यह इस समय हो रहा है। लेकिन इस मैच से हमने काफी कुछ सीखा।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल