1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2020 : पंजाब के कप्तान केएल राहुल ने जड़ा IPL करियर का दूसरा शतक

IPL 2020 : पंजाब के कप्तान केएल राहुल ने जड़ा IPL करियर का दूसरा शतक

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 24, 2020 09:22 pm IST,  Updated : Sep 24, 2020 09:29 pm IST

किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान केएल राहुल ने IPL 2020 के छठे मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ शानदार शतक जड़ दिया है।

IPL 2020 : पंजाब के कप्तान...- India TV Hindi
IPL 2020 : पंजाब के कप्तान केएल राहुल ने जड़ा IPL करियर का दूसरा शतक Image Source : TWITTER

किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान केएल राहुल ने IPL 2020 के छठे मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ शानदार शतक जड़ दिया है। राहुल ने 62 गेंदों में छक्के के साथ इस सीजन IPL में पहला शतक लगाने की उपलब्धि अपने नाम की। राहुल इस मैच में 132 रन बनाकर नाबाद रहे जिसमें उन्होंने 14 चौके और 7 छक्के लगाए। ये पंजाब के कप्तान के तौर पर उनका पहला शतक है। राहुल की इस पारी के दम पर पंजाब पहली पारी में 206 रनों का विशाल स्कोर खड़ा करने में सफल रहा।

इससे पहले मैच के शुरुआत में ही केएल राहुल ने एक खास उपलब्धि अपने नाम की। राहुल ने मैच के पहले ओवर की आखिरी गेंद पर चौका जड़ने के साथ ही IPL में 2000 रन पूरे कर लिए हैं। इसी के साथ केएल राहुल आइपीएल में सबसे तेज 2000 रन पूरे करने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने सचिन तेंदुलकर को पछाड़ ये बड़ी उपलब्धि हासिल की।

सचिन तेंदुलकर ने  63 IPL पारियों में 2000 रन पूरे किए थे जबकि केएल राहुल ने 60 पारियों में ही ये कमाल कर दिया है। हालांकि IPL के इतिहास में सबसे तेज 2000 रन बनाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है जिन्होंने महज 48 पारियों में 2 हजार रन का आंकड़ा छुआ था। पंजाब के कप्तान IPL में 2000 रन का आंकड़ा पार करने वाले 20वें भारतीय खिलाड़ी और ओवरऑल 32वें खिलाड़ी हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल