Live score DC vs SRH Capitals vs Sunriser Indians live scorecard Qualifier 2 Delhi Capitals vs Sunrisers Hyderabad, Abu Dhabi
नमस्कार स्वागत है आपका इंडिया टी. वी. लाइव क्रिकेट अपडेट में, दिल्ली कैपिटल्स ने शेख जाएद स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल-13 के क्वालीफायर-2 में सनराइजर्स हैदराबाद के सामने 190 रनों की चुनौती रखी है। इस मैच को जीतने वाली टीम फाइनल में पहुंचेगी और 10 नवंबर को मौजूदा विजेता मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलेगी।
धवन ने 38 रन बनाने वाले मार्कस स्टोइनिस (38) के साथ पहले विकेट के लिए 86 रनों की साझेदारी की। शिमरन हेटमायेर के साथ भी उन्होंने 52 रन जोड़े। हेटमायेर ने 22 गेंदों पर नाबाद 42 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके और एक छक्का लगाया।
हैदराबाद के लिए राशिद खान, जेसन होल्डर, संदीप शर्मा ने एक-एक विकेट लिए।
दोनों टीमें
सनराइजर्स हैदराबाद : डेविड वार्नर (कप्तान), श्रीवत्स गोस्वामी (कप्तान), मनीष पांडे, केन विलियमसन, प्रियम गर्ग, जेसन होल्डर, अब्दुल समद, राशिद खान, शाहबाज़ नदीम, संदीप शर्मा, टी नटराजन।
दिल्ली कैपिटल्स : शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमेयर, मार्कस स्टोइनिस, एक्सर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, प्रवीण दुबे, कगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्खिया।