दिल्ली कैपिटल्स ने सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के नाबाद 69 रन की मदद से रविवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ चार विकेट पर 162 रन बनाये। धवन के अलावा कप्तान श्रेयस अय्यर ने 42 रन का योगदान दिया। मुंबई इंडियंस के लिये कृणाल पंड्या ने दो और ट्रेंट बोल्ट ने एक विकेट हासिल किया।
दिल्ली की टीम 6 मैचों में से 5 जीतकर 10 अंक के साथ पाइंट टेबल में टॉप पर बरकरार है। वहीं, मुंबई 4 जीत और 2 हार के साथ दूसरे स्थान पर कायम है। ऐसे में जब दोनों टीमें आज के मुकाबले में आमने-सामने होंगी तो खेल का रोमांच अपने चरम पर होगा।
टीमें इस प्रकार हैं:-
दिल्ली- पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर (कप्तान), एलेक्स केरी (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, एक्सर पटेल, हर्षल पटेल, रविचंद्रन अश्विन, कैगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्खिया।
मुंबई- क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, हार्दिक पांड्या, कीरोन पोलार्ड, क्रुनाल पांड्या, जेम्स पैटिनसन, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।
MI 156/5 (19)*
DC 162/4 (20)