1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2020 : RCB के इस खिलाड़ी की तकनीक को मौरिस ने बताया हेडन से मिलता-जुलता

IPL 2020 : RCB के इस खिलाड़ी की तकनीक को मौरिस ने बताया हेडन से मिलता-जुलता

 Reported By: IANS
 Published : Oct 25, 2020 07:16 pm IST,  Updated : Oct 25, 2020 07:16 pm IST

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल की तकनीक आस्ट्रेलिया के मैथ्यू हेडन के समान है। 

IPL 2020 : RCB के इस खिलाड़ी की...- India TV Hindi
IPL 2020 : RCB के इस खिलाड़ी की तकनीक को मौरिस ने बताया हेडन से मिलता-जुलता Image Source : IPLT20.COM

दुबई| रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल की तकनीक आस्ट्रेलिया के मैथ्यू हेडन के समान है। यह कहना है बेंगलोर के हरफनमौला खिलाड़ी क्रिस मौरिस का। आईपीएल-13 से लीग में पदार्पण करने वाले पडिक्कल ने 11 मैचों में 343 रन बनाए हैं और वह लीग में टीम के दूसरे सर्वोच्च स्कोरर हैं।

मौरिस ने वीडियो कॉन्फ्रेंस में कहा, "पडिकल, एरॉन फिंच के साथ मिलकर अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। उनकी बल्लेबाजी मैथ्यू हेडन की तरह है।"

RCB vs CSK, Video : देखिए कैसे डुप्लेसिस ने बाउंड्री पर पकड़ा शानदार कैच लेकिन रितुराज ने लूट लिया श्रेय

उन्होंने कहा, "उनकी कद काठी हेडन की तरह नहीं है, हेडन का सीना बड़ा है। लेकिन उनकी तकनीक और गेंद को मारने का तरीका उनके सामन ही है। वह जिस तरह से मैदान पर अपने आप को संभालते हैं वो शानदार है। आप उनकी तरफ देखते हैं तो लगता है कि उनमें कोई बात है।" पडिक्कल ने इस सीजन तीन अर्धशतक जमाए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल