मौजूदा समय में दुनिया के दो सबसे दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच आज आईपीएल 2020 का 10वां मुकाबला जारी है, जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने सोमवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल-13 के मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 20 ओवरों में तीन विकेट खोकर 201 रन बनाए हैं। बेंगलोर के लिए अब्राहम डिविलियर्स, एरॉन फिंच और देवदत्त पडिकल ने अर्धशतक जमाए।
डिविलियर्स ने 24 गेंदों पर नाबाद 55 रन बनाए। डिविलियर्स ने चार चौके और चार छक्के लगाए। पडिकल ने 40 गेंदों पर 54 रन बनाए। उनकी पारी में पांच चौके और दो छक्के शामिल रहे। फिंच ने 35 गेंदों पर 52 रन बनाए। अपनी पारी में फिंच ने सात चौके और एक छक्का मारा। मुंबई की तरफ से ट्रेंट बाउल्ट ने दो विकेट लिए।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं :-
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम: देवदत्त पडिक्कल, आरोन फिंच, विराट कोहली (कप्तान), एबी डी विलियर्स, जोश फिलिप (विकेट कीपर), शिवम दूबे, वाशिंगटन सुंदर, नवदीप सैनी, उमेश यादव, डेल स्टेन, युजवेंद्र चहल, पार्थिव पटेल, इसुरु उदाना , मोइन अली, पवन नेगी, गुरकीरत सिंह मान, क्रिस मॉरिस, एडम ज़म्पा, पवन देशपांडे, मोहम्मद सिराज, शाहबाज़ अहमद।
मुंबई इंडियंस टीम: क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, सौरभ तिवारी, हार्दिक पांड्या, कीरोन पोलार्ड, क्रुनाल पांड्या, राहुल चाहर, जेम्स पैटिनसन, ट्रेंट बाउल्ट, जसप्रीत बुमराह, क्रिस लिन, आदित्य तारे धवल कुलकर्णी, मिशेल मैकक्लेनाघन, नाथन कूल्टर नाइल, जयंत यादव, इशान किशन, अनमोलप्रीत सिंह, अनुकुल रॉय, मोहसिन खान, शेरफेन रदरफोर्ड, दिग्विजय देशमुख, प्रिंस बलवंत राय।
सूपर ओवर
RCB 11/0 (1.0)
MI 7/1 (1.0)
MI 201/5 (20)
RCB 201/3 (20)