आईपीएल 2020 के 15वें मुकाबले में आरसीबी ने राजस्थान को 8 विकेट से हराकर प्वॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर पहुंच गई है। आरसीबी की जीत की कहानी गेंदबाजों के बाद देवदत्त पडिक्कल (63) और विराट कोहली (72*) ने लिखी। दोनों ही बल्लेबाजों ने शानदार अर्धशतक जड़े और राजस्थान को कभी मैच में बने रहने ही नहीं दिया। इस मुकाबले में राजस्थान की गेंदबाजी एकदम सधारण नजर आई। इससे पहले राजस्थान ने महिपाल (47) और तेवतिया (24) की पारियों के दम पर 154 रन बनाए थे। बैंगलोर की ओर से चलह ने तीन और उडाना ने दो विकेट लिए थे।
RR 154/6 (20)
RCB 158/2 (19.1)