1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2020, RCB vs SRH TOSS : हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया

IPL 2020, RCB vs SRH TOSS : हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 31, 2020 07:11 pm IST,  Updated : Oct 31, 2020 09:37 pm IST

सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर कप्तान डेविड वार्नर ने आरसीबी को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है।

IPL 2020, RCB vs SRH,cricket - India TV Hindi
IPL 2020, RCB vs SRH  Image Source : IPL2020.COM

इंडियन प्रीमियर लीद 2020 के 52वें मुकाबले में आज रॉयल चैंलेंजर्स बैंगलोर और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। यह मैच दोनों ही टीमों के लिए मैच काफी अहम हो गया है। 

बेंगलोर 12 मैचों में सात जीत और पांच हार से सात 14 अंक लेकर दूसरे स्थान पर मौजूद है। इस मैच में जीत उसे 16 अंकों तक पहुंचा देगी और वह प्लेऑफ के लिए अपनी जगह लगभग पक्की कर लेगी।

वहीं, हैदराबाद 12 मैचों में पांच जीत और सात हार के साथ 10 अंक लेकर छठे स्थान पर है। उसे हर मैच में जीत ही चाहिए, नहीं तो प्लेऑफ की मंजिल उससे दूर ही रहेगी। दोनों टीमों की तुलना की जाए तो बेंगलोर का पलड़ा भारी लग रहा है।

ऐसे में दोनों ही टीमों की कोशिश होगी कि वह इस मुकाबले को जीतकर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करें।

टॉस- सनराइर्ज हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया।

वेन्यू- शारजाह क्रिकेट स्टेडियम, यूएई

बदलाव- कप्तान विराट कोहली ने अपनी टीम में दो बदलाव किए हैं। प्लेइंग इलेवन में शिवम दूबे की जगह नवदीप सैनी और डेल स्टेन की इसुरु उदाना को टीम में शामिल किया है। वहीं हैदराबाद ने विजय शंकर की जगह अभिषेक शर्मा को टीम में शामिल किया है।

प्लेइंग XI-

आरसीबी- जोश फिलिप, देवदत्त पडिक्कल, विराट कोहली (कप्तान), एबी डिविलियर्स (विकेटकीपर), गुरकीरत सिंह मान, वाशिंगटन सुंदर, क्रिस मॉरिस, इसुरु उदाना, मोहम्मद सिराज, नवदीप सैनी, युजवेंद्र चहल।

सनराइजर्स- डेविड वार्नर (कप्तान), ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), मनीष पांडे, केन विलियमसन, अब्दुल समद, जेसन होल्डर, अभिषेक शर्मा, राशिद खान, शाहबाज़ नदीम, संदीप शर्मा, टी नटराजन।

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल