1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2020 : कप्तान डेविड वार्नर को मैच फिनिश नहीं कर पाने का अफसोस

IPL 2020 : कप्तान डेविड वार्नर को मैच फिनिश नहीं कर पाने का अफसोस

 Reported By: IANS
 Published : Oct 18, 2020 09:28 pm IST,  Updated : Oct 18, 2020 09:28 pm IST

कोलकाता के खिलाफ सुपर ओवर में मात खाने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्नर ने कहा है कि उनकी टीम मैच फिनिश नहीं कर सकी, जिसका उसे खासा अफसोस है।

IPL 2020 : कप्तान डेविड...- India TV Hindi
IPL 2020 : कप्तान डेविड वार्नर को मैच फिनिश नहीं कर पाने का अफसोस  Image Source : PTI

अबू धाबी| कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ सुपर ओवर में मात खाने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्नर ने कहा है कि उनकी टीम मैच फिनिश नहीं कर सकी, जिसका उसे खासा अफसोस है। दोनों टीमों ने 20-20 ओवरों में 163 रन बनाए थे। मैच सुपर ओवर में पहुंचा और कोलकाता ने आसानी से हैदराबाद को हरा दिया।

मैच के बाद वार्नर ने कहा, "मुझे नहीं पता कि मैं कहां से शुरू करूं। हमने मध्य के ओवरों में कुछ रन ज्यादा दे दिए। हमारे लिए फिनिश करना जरूरी था और दो-तीन बार ऐसा करने में विफल रहे हैं।"

SRH vs KKR : IPL में ऐसा करने वाले पहले विदेशी खिलाड़ी बने वॉर्नर, कोहली को इस मामलें में छोड़ा पीछे

वार्नर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की थी। अपने इस फैसले से वार्नर खुश हैं। उन्होंने कहा, "पहले गेंदबाजी करने को लेकर दोहरी मानसिकता में नहीं था। मुझे लगा था कि यह अच्छी विकेट है जो बदलेगी नहीं, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। 165 पार स्कोर था। हमने एक बार फिर अहम समय पर विकेट खोए। केन विलियम्सन को पारी की शुरुआत करनी पड़ी क्योंकि उन्हें थोड़ी चोट थी। उन्हें फिजियो की जरूरत होगी।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल