1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. शेन वॉर्न का मानना, रिव्यू के बाद ऑन फील्ड अंपायर के फैसले को हटा दिया जाना चाहिए

शेन वॉर्न का मानना, रिव्यू के बाद ऑन फील्ड अंपायर के फैसले को हटा दिया जाना चाहिए

 Reported By: IANS
 Published : Nov 04, 2020 05:11 pm IST,  Updated : Nov 04, 2020 05:11 pm IST

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज लेग स्पिनर शेन वार्न का मानना है कि एक बार कप्तान द्वारा रिव्यू लेने के बाद ऑन फील्ड अंपायर के फैसले को हटा दिया जाना चाहिए।

शेन वॉर्न का मानना,...- India TV Hindi
शेन वॉर्न का मानना, रिव्यू के बाद ऑन फील्ड अंपायर के फैसले को हटा दिया जाना चाहिए  Image Source : RAJASTHAN ROYALS

शारजाह| ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज लेग स्पिनर शेन वार्न का मानना है कि एक बार कप्तान द्वारा रिव्यू लेने के बाद ऑन फील्ड अंपायर के फैसले को हटा दिया जाना चाहिए। वार्न ने मंगलवार शाम ट्विटर पर कहा, "मैं इस बारे में बोलता रहूंगा। अगर कोई कप्तान रिव्यू लेता है तो मैदानी अंपायर के फैसले को हटा देना चाहिए, क्योंकि आपके पास एक ही बॉल नहीं हो सकती है, जो आउट या नॉट आउट हो। एक बार ऐसा होने के बाद यह आसान और स्पष्ट होगा, फिर चाहे वो आउट हो या नॉट आउट हो।"

उन्होंने आगे कहा, "इससे यह भी साफ हो जाएगा कि इससे अंपायरों को अपने फैसले लेने का अधिकार मिल रहा है या नहीं। अंपायर कॉल होने से अंपायर के प्रदर्शन के सारांश में मदद मिलती है। ओरिजनल ऑन फील्ड निर्णय खत्म किया जाए, जिससे कोई अंपायर कॉल नहीं होगी।"

भारतीय खिलाड़ियों को PSL और पाकिस्तानी खिलाड़ियों को IPL में खेलता देखना चाहते हैं वसीम अकरम

दिग्गज लेग स्पिनर वार्न का यह बयान आईपीएल-13 में मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए उस मैच के बाद आया है, जिसमें मुंबई के कीरोन पोलार्ड को अंपायर कॉल के आधार पर नॉट आउट दिया गया था।

मैच के 15वें ओवर में लेग स्पिनर राशिद खान ने पोलार्ड के खिलाफ पगबाधा की अपील की थी, जिसे मैदानी अंपायर ने नॉट आउट करार दिया था। इसके बाद हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्नर ने इस पर रिव्यू लिया था। इस रिव्यू पर थर्ड अंपायर ने फील्ड अंपायर कॉल के साथ रहने का फैसला किया और पोलार्ड को नॉट आउट करार दिया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल