1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2020, KKR v MI: आज चला रोहित शर्मा का बल्ला तो बन जाएंगे ये अद्भुत रिकॉर्ड

IPL 2020, KKR v MI: आज चला रोहित शर्मा का बल्ला तो बन जाएंगे ये अद्भुत रिकॉर्ड

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 23, 2020 04:08 pm IST,  Updated : Sep 23, 2020 04:08 pm IST

इंडियन प्रीमियर लीग का 13वें सीजन का आगाज हुए 4 दिन बीत चुके हैं और इस दौरान फैंस कई बड़े रिकॉर्ड के ध्वस्त होने के गवाह बन चुके हैं। 

IPL 2020, KKR v MI: आज चला रोहित...- India TV Hindi
IPL 2020, KKR v MI: आज चला रोहित शर्मा का बल्ला तो बन जाएंगे ये अद्भुत रिकॉर्ड Image Source : BCCI

इंडियन प्रीमियर लीग का 13वें सीजन का आगाज हुए 4 दिन बीत चुके हैं और इस दौरान फैंस कई बड़े रिकॉर्ड के ध्वस्त होने के गवाह बन चुके हैं। इसी क्रम में आज यानी 23 सितंबर की शाम कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस से अबु धाबी में भिड़ेगी।  हर मुकाबले की तरह IPL 2020 के 5वें मैच में भी कई शानदार रिकॉर्ड दांव पर लगे होंगे। आइए एक नजर डालते हैं इन रिकॉर्ड्स पर.........

IPL 2020 : मैच से पहले बुर्ज खलीफा पर चमकी KKR की टीम, वीडियो हुआ वायरल

  • अगर कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान दिनेश कार्तिक मुंबई के 2 खिलाड़ियों को स्टम्पिंग के जरिए पवेलियन का रास्ता दिखाने में कामयाब होते हैं, तो वह कुमार संगाकारा (60 स्टम्पिंग) को पीछे छोड़ T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा स्टम्पिंग करने के मामलें में तीसरे स्थान पर पहुंच जाएंगे। दिनेश के नाम अभी T20 क्रिकेट में 59 स्टम्पिंग दर्ज हैं। सुनील नरेन कोलकाता की ओर से 50 छक्के पूरे करने से मात्र 6 छक्के दूर हैं। इस मैच में नरेन के पास ये रिकॉर्ड अपने नाम करने का सुनहरा मौका होगा। 
  • कोलकाता और मुंबई के बीच खेले जाने वाला ये मुकाबला कायरन पोलार्ड का 150वां IPL मैच होगा। इसी के साथ पोलार्ड एक ही IPL टीम की ओर से 150 मैच खेलने वाले ओवरऑल चौथे और पहले विदेशी खिलाड़ी बन जाएंगे।
  • इस मैच में अगर रोहित शर्मा 90 रन की पारी खेल जाते हैं, तो वह IPL में 5000 रन पूरे कर लेंगे। इसी के साथ रोहित भारतीय कप्तान विराट कोहली (5368 रन) और सुरेश रैना (5426 रन) के बाद ये उपलब्धि हासिल करने वाले तीसरे खिलाड़ी बन जाएंगे।
  • कोलकाता के खिलाफ इस मैच में रोहित के पास IPL में 200 छक्के पूरे का रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा। इस उपलब्धि से रोहित मात्र 6 छक्के दूर हैं। IPL में अभी तक गेल, डिविलियर्स और धोनी ही 200 लगाने का कारनामा कर पाए हैं।
  • सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस की ओर से 1000 IPL रन पूरे करने की उपलब्धि से मात्र 47 रन दूर हैं। अगर आज के मैच में वह ये कमाल करने में सफल होते हैं, तो वह मुंबई के लिए 1000 IPL रन बनाने वाले 7वें क्रिकेटर होंगे।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल