1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. MI vs SRH : 'मैं अपनी रणनीति थोपना की कोशिश नहीं करता', मैच जीतने के बाद रोहित ने कही ये बात

MI vs SRH : 'मैं अपनी रणनीति थोपना की कोशिश नहीं करता', मैच जीतने के बाद रोहित ने कही ये बात

 Reported By: IANS
 Published : Oct 04, 2020 09:07 pm IST,  Updated : Oct 04, 2020 09:07 pm IST

रोहित शर्मा ने कहा "मैं अपनी रणनीति को उन पर थोपना की कोशिश नहीं करता। मैं चाहता हूं कि वे मुझे अपनी रणनीति बताएं और मैं उसी के हिसाब से फिल्ड सेट करता हूं।""

Rohit Sharma Reaction Mumbai Indians vs Sunrisers Hyderabad MI vs SRH- India TV Hindi
Rohit Sharma Reaction Mumbai Indians vs Sunrisers Hyderabad MI vs SRH Image Source : IPLT20.COM

शारजाह। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें संस्करण के मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को हराने के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने अपने गेंदबाजों की तारीफ की है। मौजूदा चैंपियन आईपीएल-13 के 17वें मैच में रविवार को यहां शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद को 34 रनों से हराकर अंकतालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया।

ये भी पढ़ें - IPL 2020, MI vs SRH : मुंबई से हार के बाद कप्तान वॉर्नर ने बताया, कहां हुई टीम से चूक

रोहित ने मैच के बाद कहा, " विकेट अच्छी दिख रही थी, लेकिन यह थोड़ी धीमी थी और इसलिए 200 रन से आगे पहुंचना एक शानदार प्रयास था। हमारे दिमाग में कोई टारगेट नहीं था। हमारे गेंदबाज जो भी करते हैं हम उनका समर्थन करते हैं। मैं निश्चित रूप से रन बनाने से चूक गया। लेकिन जब भी मौका मिले, आप फिर से अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करें।"

ये भी पढ़ें - MI vs SRH : देखिए कैसे ईशान किशन की दमदार कैच ने पलटा पासा, साबित हुई टर्निंग प्वॉइंट

मुंबई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 208 रनों का स्कोर बनाया और फिर हैदराबाद को सात विकेट पर 174 रनों पर रोक दिया।

उन्होंने कहा, "बल्लेबाजों ने बोर्ड पर अच्छा स्कोर लगाया। क्रुणाल ने आज बेहतरीन प्रदर्शन किया। आप गेंदबाजी रणनीति के साथ उतरते हैं। यह रणनीति कभी काम आती है तो कभी नहीं। लेकिन आपको हमेशा सही गेंदबाजी करनी होती है। मैं अपनी रणनीति को उन पर थोपना की कोशिश नहीं करता। मैं चाहता हूं कि वे मुझे अपनी रणनीति बताएं और मैं उसी के हिसाब से फिल्ड सेट करता हूं।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल