आईपीएल 2020 का 9वां मुकाबला आज किंग्स इलेवन पंजाब और राजस्थान रॉयल्स के बीच शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में दोनों ही टीमें अपना विजय क्रम जारी रखना चाहेगी। पंजाब ने जहां हाल ही में कप्तान केएल राहुल की 132 रन की शतकीय पारी की मदद से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 97 रनों से मात दी थी, वहीं राजस्थान रॉयल्स ने इस मैदान पर महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स को 16 रनों से हराया था। यह मैदान छोटा है तो आज भी हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है।
किंग्स इलेवन पंजाब की बात करें तो पहले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सुपर ओवर में हारने के बाद उन्होंने अच्छी वापसी की है। कप्तान ने खुद आगे आकर टीम को जीत की राह दिखाई और 132 रन की धुआंधार पारी खेली। बात राजस्थान रॉयल्स की करें तो उन्होंने इसी मैदान पर चेन्नई के खिलाफ मैच जीता था। इसका उन्हें फायदा मिल सकता है। चेन्नई के खिलाफ यशस्वी जायसवाल के जल्द आउट होने के बाद संजू सैमसन और स्टीव स्मिथ ने मिलकर छक्कों की बरसात कर दी थी।
दोनों टीमें :-
पंजाब (XI)- मयंक अग्रवाल, लोकेश राहुल (विकेटकीपर/ कप्तान), निकोलस पूरन, ग्लेन मैक्सवेल, करुण नायर, सरफराज खान, जेम्स नीशम, मुरुगन अश्विन, रवि बिश्नोई, मोहम्मद शमी, शेल्डन कॉटरेल।
राजस्थान (XI)- जोस बटलर, स्टीवन स्मिथ (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), रॉबिन उथप्पा, राहुल तेवतिया, रियान पराग, टॉम कुरेन, जोफ्रा आर्चर, श्रेयस गोपाल, जयदेव उनादकट, अंकित राजपूत।
RR 226/6 (19.3)
KXIP 223/2 (20.0)