1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2020, RR vs RCB : डिविलियर्स ने खोला राज, इस कारण खेलना चाहते थे मैच जिताने वाली पारी

IPL 2020, RR vs RCB : डिविलियर्स ने खोला राज, इस कारण खेलना चाहते थे मैच जिताने वाली पारी

 Reported By: IANS
 Published : Oct 17, 2020 08:44 pm IST,  Updated : Oct 17, 2020 08:44 pm IST

अब्राहम डिविलियर्स ने कहा है कि वह टीम के मालिकों को बताना चाहते थे कि वह यहां किसी कारण से हैं।

AB De Villiers- India TV Hindi
AB De Villiers Image Source : PTI

दुबई|| राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बेहतरीन पारी खेल उसके मुंह से जीत छीन वाले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के दिग्गज बल्लेबाज अब्राहम डिविलियर्स ने कहा है कि वह टीम के मालिकों को बताना चाहते थे कि वह यहां किसी कारण से हैं। डिविलियर्स ने नाबाद 55 रनों की पारी खेल बेंगलोर को एक और शानदार जीत दिलाई। इस पारी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।

मैच के बाद डिविलियर्स ने कहा, "मैं बेहद खुश हूं। मुझे लगता है कि हमने 15-20 रन ज्यादा दे दिए थे। मैंने और विराट ने बात की थी कि हमें कुछ साझेदारियों की जरूरत है। मैं घबराया हुआ था। मैं अन्य खिलाड़ियों की तरह ही दबाव में था। मैं टीम के लिए अच्छा करना चाहता था और टीम के मालिकों को बताना चाहता था कि मैं यहां अच्छी वजह से हूं। साथ ही दोस्तों, परिवार को, खुद को भी।"

RR vs RCB, Video : 19वें ओवर में डिविलियर्स ने इस तरह पलट दी बाजी, कप्तान कोहली ने लगाया गले

उन्होंने कहा, "पिछले मैच में मैंने अपनी जिम्मेदारी उस तरह से नहीं निभाई थी, जिस तरह से निभानी चाहिए थी। लेकिन इस बार मैंने किया।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल