1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2020, RR vs RCB : मैच जिताऊ पारी खेलने वाले डिविलियर्स के कप्तान कोहली हुए कायल, दिया ये बयान

IPL 2020, RR vs RCB : मैच जिताऊ पारी खेलने वाले डिविलियर्स के कप्तान कोहली हुए कायल, दिया ये बयान

 Reported By: IANS
 Published : Oct 17, 2020 08:35 pm IST,  Updated : Oct 17, 2020 08:35 pm IST

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में जीत के बाद कोहली ने कहा कि डिविलियर्स इस तरह की स्थितियों के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।

Virat Kohli and AB De Villiers- India TV Hindi
Virat Kohli and AB De Villiers Image Source : IPLT20.COM

दुबई| अब्राहम डिविलियर्स ने एक बार फिर शानदार पारी खेल शनिवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सात विकेट से जीत दिला दी। टीम की इस जीत और डिविलियर्स के एक और अचंभित करने वाले प्रदर्शन से कप्तान विराट कोहली काफी खुश हैं।

मैच के बाद कोहली ने कहा कि डिविलियर्स इस तरह की स्थितियों के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।

कोहली ने कहा, "आप जब लक्ष्य का पीछा करते हो तो हमेशा दबाव में रहते हो क्योंकि आपको नहीं पता कि डिविलियर्स कितनी गेंदे खेंलेंगे। इसका श्रेय गुरकीरत मान को भी जाता है जो डिविलियर्स के साथ टिके रहे।"

उन्होंने कहा, "डिविलियर्स को फर्क नहीं पड़ता की सामने गेंदबाज कौन है। वह हमेशा वही करते हैं जो वो करना जानते हैं। डिविलियर्स उस तरह के बल्लेबाज हैं जो स्थिति के देखते हैं और उसके हिसाब से खेल को बदलते हैं। मेरी नजरों में वो आईपीएल के सबसे प्रभावशाली खिलाड़ी हैं। अगर वह चलते हैं तो विपक्षी टीम जानती है कि उनकी संभावना कम है।"

RR vs RCB, Video : 19वें ओवर में डिविलियर्स ने इस तरह पलट दी बाजी, कप्तान कोहली ने लगाया गले

इस मैच में डिविलियर्स ने 22 गेंदों पर छह छक्कों और एक चौके की मदद से नाबाद 55 रन बनाए। वह 25 या उससे कम गेंदों पर आईपीएल में अब तक 12 अर्धशतक लगा चुके हैं। डेविड वार्नर भी यह कारनामा 12 बार कर चुके हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल