1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2020, RR vs SRH : मनीष और शंकर के अर्धशतक की बदौलत हैदराबाद ने राजस्थान को 8 विकेट से हराया

IPL 2020, RR vs SRH : मनीष और शंकर के अर्धशतक की बदौलत हैदराबाद ने राजस्थान को 8 विकेट से हराया

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 22, 2020 11:08 pm IST,  Updated : Oct 22, 2020 11:08 pm IST

सनराइजर्स हैदराबाद ने मनीष पांडे (83) और विजय शंकर (52) के नाबाद अर्धशतक की बदौलत  इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 के 40वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 8 विकेट से हरा दिया। 

IPL 2020, RR vs SRH : मनीष और शंकर...- India TV Hindi
IPL 2020, RR vs SRH : मनीष और शंकर के अर्धशतक की बदौलत हैदराबाद ने राजस्थान को 8 विकेट से हराया Image Source : IPLT20.COM

सनराइजर्स हैदराबाद ने मनीष पांडे (83) और विजय शंकर (52) के नाबाद अर्धशतक की बदौलत  इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 के 40वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 8 विकेट से हरा दिया। हैदराबाद को लगातार तीन हार देखने के बाद ये जीत नसीब हुई है और टीम अब अब 8 अंक के साथ पाइंट टेबल में 5वें नंबर पर पहुंच गई है।

राजस्थान रॉयल्स ने टास गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 154 रन बनाये। रॉयल्स की तरफ से संजू सैमसन ने सर्वाधिक 36 रन बनाये। सनराइजर्स के लिये जैसन होल्डर ने 33 रन देकर तीन विकेट लिये। जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद ने 18.1 ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

हैदराबाद के लिए मनीष पांडे ने 47 गेंदों पर नाबाद 83 रन बनाए। अपनी पारी में पांडे ने चार चौके और आठ छक्के मारे। विजय शंकर ने नाबाद 52 रनों की पारी खेली। उन्होंने 51 गेंदों की पारी में छह चौके लगाए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल