1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2020 : मुंबई इंडियंस के साथ नजर आए सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर, फैन्स बोले 'नेपोटिज्म' जारी

IPL 2020 : मुंबई इंडियंस के साथ नजर आए सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर, फैन्स बोले 'नेपोटिज्म' जारी

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 15, 2020 09:32 am IST,  Updated : Sep 15, 2020 09:32 am IST

मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों के साथ टीम इंडिया के पूर्व मास्टर ब्लास्टर बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर भी यूएई में नजर आ रहे हैं। 

Arjun Tendulkar- India TV Hindi
Arjun Tendulkar Image Source : TWITTER- @RDCHAHAR1

कोरोना महामारी के बीच 19 सितंबर से यूएई में दुनिया की सबसे बड़ी रंगारंग इंडियन प्रीमीयर लीग ( आईपीएल ) का आगाज होने जा रहा है। जिसमें अब कुछ ही दिन बचे हुए हैं। ऐसे में डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों के साथ टीम इंडिया के पूर्व मास्टर ब्लास्टर बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर भी यूएई में नजर आ रहे हैं। 

दरअसल, अर्जुन ने अपनी इन्स्टाग्राम स्टोरी में मुंबई इंडियन के खिलाड़ियों के साथ पूल में मस्ती करते हुए तस्वीर शेयर की है। जिसमें अर्जुन को देखकर फैन्स हैरान रह गए और उन्हें ट्रोल करने लगे। अर्जुन को ट्वीटर पर  'नेपोटिज्म' ( भाई - भतीजावाद ) शब्द के साथ ट्रोल किया जा रहा है। 

गौरलतब है कि ऐसे कयास लगाये जा रहे हैं अर्जुन इस समय मुंबई इंडियंस के साथ नेट गेंदबाज के रूप में जुड़े हुए हैं। क्योंकि हर फ्रेंचाईजी अपने साथ कुछ नेट्स गेंदबाज लेकर जाती है जो बल्लेबाजों को प्रैक्टिस करवाते हैं। ऐसे में शायद अर्जुन का मुंबई इंडियंस के साथ खेलना और नेट्स में गेंदबाजी कराना फैन्स को रास नहीं आ रहा है। जिस पर फैंस ने सोशल मीडिया पर पूछा कि क्या महाराष्ट्र में अर्जुन से अच्छा गेंदबाज नहीं है? 

बता दें कि साल 2018 में अर्जुन को अंडर 19 टेस्ट टीम इंडिया से खेलते देखा गया था। जिसमें वो श्रीलंका दौरे पर गए थे। इस दौरे पर उन्होंने दो चारदिवसीय मैचों की सीरीज खेली थी। जिसके बाद से अर्जुन फिर नदारद हो गए थे। हलांकि उन्होंने अभी तक आईपीएल में डेब्यू नहीं किया है और इसके अलावा 2020 आईपीएल के लिए ऑक्शन का हिस्सा भी नहीं थे। इस तरह अर्जुन शायद इस सीजन मुंबई इंडियंस के नेट्स गेंदबाज ही रहने वाले हैं। मगर आने वाले समय में वो फैंस को जरूर इस टीम से खेलते दिखाई दे सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल