1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. मुंबई की जीत पर सचिन-युवराज ने बांधे तारीफों के पुल, क्रिकेट जगत से मिली कुछ ऐसी प्रतिक्रिया

मुंबई की जीत पर सचिन-युवराज ने बांधे तारीफों के पुल, क्रिकेट जगत से मिली कुछ ऐसी प्रतिक्रिया

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Nov 11, 2020 08:35 am IST,  Updated : Nov 11, 2020 08:36 am IST

तेंदुलकर ने कहा "शानदार जीत थी खिलाड़ियों! मुंबई का पूरा दबदबा था। खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ ने वहीं से शुरू किया जहां उन्होंने पहले छोड़ा था। तालियां"

Sachin-Yuvraj tied praise on Mumbai's victory, some such response from cricket world- India TV Hindi
Sachin-Yuvraj tied praise on Mumbai's victory, some such response from cricket world Image Source : PTI

मुंबई इंडियंस ने मंगलवार रात दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से हराकर आईपीएल की 5वीं ट्रॉफी पर अपना कब्जा किया। इस मुकाबले में पहली ही गेंद से मुंबई ने दिल्ली पर शिकंजा कसा हुआ था। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई को 157 रन का लक्ष्य दिया जिसे उन्होंने 8 गेंदें रहते हासिल कर लिया। मुंबई की रिकॉर्ड 5वीं जीत के बाद सचिन तेंदुलकर, युवराज सिंह समेत कई खिलाड़ियों ने उनकी जमकर प्रशंसा की।

ये भी पढ़ें - MI vs DC : कोहली-डी विलियर्स का विकेट लेने के बाद बढ़ा बुमराह का टूर्नामेंट में आत्मविश्वास

युवराज सिंह ने मुंबई की जीत पर कहा "मुबारक हो मुंबई इंडियंस, आईपीएल में अब तक की सर्वश्रेष्ठ टीम। रोहित की फाइनल की पारी शानदार थी। दिल दिल्ली के साथ था जिनका यह टूर्नामेंट लाजवाब रहा। ईशान किशन सबसे बढ़िया खिलाड़ी मिला।"

वहीं क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने कहा "शानदार जीत थी खिलाड़ियों! मुंबई का पूरा दबदबा था। खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ ने वहीं से शुरू किया जहां उन्होंने पहले छोड़ा था। तालियां"

चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार खिलाड़ी सुरेश रैना ने मुंबई की जीत पर कहा "रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस को जीतने के लिए मुबारकबाद। फाइनल में पहुंचने का दिल्ली कैपिटल्स का प्रयास शानदार था।"

ये भी पढ़ें - DC vs MI : श्रेयस अय्यर ने कहा फाइनल मुकाबले में लिए इस फैसले का नहीं है उन्हें कोई मलाल

बाकी खिलाड़ियों ने कुछ इस अंदाज में दी प्रतिक्रिया

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल