1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2020 : CSK के खिलाफ आखिरी ओवर डालने वाले समद की तारीफ में राशिद ने पढ़े कसीदे

IPL 2020 : CSK के खिलाफ आखिरी ओवर डालने वाले समद की तारीफ में राशिद ने पढ़े कसीदे

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 03, 2020 08:02 am IST,  Updated : Oct 03, 2020 08:02 am IST

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में राशिद खान को कोई सफलता तो नहीं मिली लेकिन उन्होंने अपने 4 ओवरों में 3 की इकॉनोमी रेट से सिर्फ 12 रन दिए। 

IPL 2020 : CSK के खिलाफ आखिरी...- India TV Hindi
IPL 2020 : CSK के खिलाफ आखिरी ओवर डालने वाले समद की तारीफ में राशिद ने पढ़े कसीदे Image Source : IPLT20

सनराइजर्स हैदराबाद ने इंडियन प्रीमियर लीग 2020 के 14वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को सिर्फ 7 रन से हरा दिया। हैदराबाद की इस जीत में युवा बल्लेबाज प्रियम गर्ग का अहम योगदान रहा जिन्होंने 51 रनों की पारी खेली। प्रियम के दम पर हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 164 रनों का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया।

इसके बाद हैदराबाद के स्पिन गेंदबाद राशिद खान ने किफायती गेंदबाजी करते हुए चेन्नई को 157 रनों के स्कोर पर रोक दिया। राशिद को कोई सफलता तो नहीं मिली लेकिन उन्होंने अपने 4 ओवरों में 3 की इकॉनोमी रेट से सिर्फ 12 रन दिए। राशिद की चुस्त गेंदबाजी की बदौलत अन्य गेंदबाजों को विकेट निकालने में मदद मिली। 

IPL 2020 : कप्तान डेविड वार्नर ने इस खिलाड़ी को दिया सीएसके खिलाफ मिली जीत का श्रेय

मैच में जीत दर्ज करने के बाद राशिद खान ने अपनी गेंदबाजी को लेकर कहा, "फॉर्म में वापसी करने के बाद अच्छा लग रहा है। सच कहूं तो, मैंने विकेट के बारे में नहीं सोचा था। मैं सिर्फ इकॉनोमी पर फोकस कर रहा था। मैंने अपने पहले ओवर में सिर्फ 1 रन दिया और अगले ही ओवर में समद ने एक विकेट निकाल लिया। मैं अपने प्रदर्शन से खुश हूं। मैंने सोचा कि जब तक खराब गेंद नहीं फेकूंगा तब तक बल्लेबाज बड़ा शॉट नहीं मारेगा। मैं कम से कम खराब गेंद करने की कोशिश कर रहा था। मुझे लगता है कि युवाओं में क्षमता है और उन्होंने प्रशिक्षण में कड़ी मेहनत करने के बाद अपना 100 प्रतिशत देने की पूरी कोशिश की।

IPL 2020, CSK vs SRH : हार के बाद निराश धोनी ने बताया, 'बार - बार टीम कर रही है एक ही तरह की गलतियां'

युवा खिलाड़ी समद की तारीफ करते हुए कहा, "यह टीम के लिए अच्छी बात है कि युवाओं ने बेहतरीन खेल दिखाया। समद गेंद के साथ बेहतरीन हिटर हैं और उन्होंने गेंद के साथ भी यही किया। वह काफी रिलैक्स और शांत है। यही वजह है कि मुझे वह पसंद है। जब कप्तान ने उनसे कहा कि वह आखिरी ओवर डालेंगे, तो वह मुस्कुरा रहे थे। उन्होंने 100% देने की पूरी कोशिश की। आपको हमेशा बीच में होना चाहिए, मुस्कुराते रहना और गेंदबाजी का आनंद लेना चाहिए। यही मैं भी करता हूं।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल