1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2020 : संजू सैमसन ने इसे दिया अपनी तूफानी फिफ्टी का श्रेय, मैच के बाद कही ये बात

IPL 2020 : संजू सैमसन ने इसे दिया अपनी तूफानी फिफ्टी का श्रेय, मैच के बाद कही ये बात

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 23, 2020 07:42 am IST,  Updated : Sep 23, 2020 07:46 am IST

मैच के बाद संजू सैमसन ने इस तूफानी पारी का श्रेय अपनी फिटनेस को दिया है। सैमसन का कहना है कि आईपीएल से पहले 5 महीने उन्होंने अपनी फिटनेस, डाइट और ट्रेनिंग पर काफी काम किया है क्योंकि उनका गेम पावर हिटिंग का है।

Sanju Samson stormy Fifty Rajasthan Royals vs Chennai Super Kings RR vs CSK- India TV Hindi
Sanju Samson stormy Fifty Rajasthan Royals vs Chennai Super Kings RR vs CSK Image Source : PTI

मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2020 का चौथा मैच खेला गया। इस मुकाबले में राजस्थान ने संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक की मदद से 16 रन से जीत हासिल की और टूर्नामेंट का आगाज जीत के साथ किया। संजू सैमसन ने अपनी पारी में 9 छक्कों और एक चौके की मदद से 74 रन जड़े, इस दौरान उन्होंने 32 गेंदों का सामना किया। इस पारी की वजह से उन्हें मैन ऑफ द मैच के अवॉर्ड से भी नवाजा गया।

मैच के बाद संजू सैमसन ने इस तूफानी पारी का श्रेय अपनी फिटनेस को दिया है। सैमसन का कहना है कि आईपीएल से पहले 5 महीने उन्होंने अपनी फिटनेस, डाइट और ट्रेनिंग पर काफी काम किया है क्योंकि उनका गेम पावर हिटिंग का है।

ये भी पढ़ें - KKR vs MI Dream11 Predictions : इस मुकाबले में ऑलराउंडर्स मचाएंगे धमाल, ये हो सकती है सबसे मजबूत प्लेइंग इलेवन

संजू सैमसन ने कहा "मेरा गेम प्लान स्टैंड और डिलीवर करना है। अगर गेंद मेरे पाले में आती है तो मैं उसे मारता हूं, यह काफी जरूरी होता है कि आपका इरादा गेंद को मारने का होना चाहिए जब गेंद आपके पाले में हो। मैंने अपनी फिटनेस, डाइट और ट्रेनिंग पर काफी काम किया है क्योंकि मेरा गेम पावर हिटिंग का है।"

सैमसन ने आगे कहा "मुझे लगता है कि रेंज-हिटिंग इस पीढ़ी में खेल की मांग है। मेरे पास इन 5 महीनों में काम करने का समय था, और मुझे लगता है कि मैंने उस क्षमता को बढ़ा दिया है। हम खुश है कि अपने फैन्स के चहरों पर मुस्कान ला सके और आगे भी हम ऐसा करते रहेंगे।"

ये भी पढ़ें - IPL 2020 : KKR पर रहा है MI का दबदबा, लेकिन यूएई में बदल जाते हैं आंकड़े

उल्लेखनीय है, इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 216 रन बनाए थे। रॉयल्स को इस विशाल स्कोर तक पहुंचाने में आर्चर ने भी अहम भूमिका निभाई थी, आखिरी ओवर से उन्होंने कुल 30 रन बटौरे थे।

इस विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स 200 रन ही बना सकी। सीएसके की तरफ से फाफ डु प्लेसिस ने 37 गेंदों पर 72 रन की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल