1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2020, SRH vs CSK : चेन्नई ने टॉस जीतकर लिया बल्लेबाजी का फैसला, ये रही 'Playing XIs'

IPL 2020, SRH vs CSK : चेन्नई ने टॉस जीतकर लिया बल्लेबाजी का फैसला, ये रही 'Playing XIs'

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 13, 2020 07:01 pm IST,  Updated : Oct 13, 2020 07:09 pm IST

इस मुकाबले के जरिए चेन्नई और हैदराबाद इस सीजन दूसरी बार आमने-सामने होंगी जहां धोनी की टीम सनराइजर्स से पिछले मैच में मिली 7 रन की हार का बदला चुकता करने की कोशिश करेगी।

SRH vs CSK, Toss Update- India TV Hindi
SRH vs CSK, Toss Update Image Source : IPLT20.COM

इंडियन प्रीमियर लीग के जारी 13वें संस्करण के 29वें मैच में तीन बार की आईपीएल चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और  2016 सीजन की चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। 

इस सीजन दोनों टीमें पहले भी एक दूसरे का आमना-सामना कर चुकी है जिसमें हैदराबाद को 7 रनों से जीत मिली थी। जिसके बाद इस मुकाबले में दोनों टीमों की नजरें जीत की राह पर लौटने की होगी। मौजूदा टूर्नामेंट में चेन्नई को अभी तक 7 मैचों में से 5 में हार का सामना करना पड़ा है और पाइंट टेबल में टीम 7वें पायदान पर है। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद 7 में से 3 जीत के साथ पाइंट टेबल में 5वें स्थान पर है।

बता दें कि इस मुकाबले के जरिए चेन्नई और हैदराबाद इस सीजन दूसरी बार आमने-सामने होंगी जहां धोनी की टीम सनराइजर्स से पिछले मैच में मिली 7 रन की हार का बदला चुकता करने की कोशिश करेगी। 

टॉस- चेन्नई ने टॉस जीतकर लिया बल्लेबाजी का फैसला

वेन्यू -  दुबई क्रिकेट स्टेडियम, दुबई

बदलाव- चेन्नई और हैदरबाद दोनों टीमों ने एक - एक बदलाव किया है। चेन्नई ने जगदीशन की जगह पीयूष चावला को टीम में लिया। जबकि हैदराबाद की तरफ से शाहबाज नदीम को अभिषेक शर्मा की जगह दी गयी है। 

प्लेइंग XI-

सनराइजरस हैदराबाद :- डेविड वार्नर (c), जॉनी बेयरस्टो (wk), मनीष पांडे, केन विलियमसन, प्रियम गर्ग, विजय शंकर, शहबाज नदीम, राशिद खान, संदीप शर्मा, खलील अहमद, टी नटराजन

चेन्नई सुपर किंग्स :-  शेन वॉटसन, फाफ डु प्लेसिस, अंबाती रायडू, एमएस धोनी (wk/c), रवींद्र जडेजा, सैम करन, ड्वेन ब्रावो, दीपक चाहर, पीयूष चावला, शार्दुल ठाकुर, कर्ण शर्मा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल