1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2020 : स्मिथ ने बेन स्टोक्स को विश्व के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक करार दिया

IPL 2020 : स्मिथ ने बेन स्टोक्स को विश्व के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक करार दिया

 Reported By: IANS
 Published : Oct 31, 2020 01:16 pm IST,  Updated : Oct 31, 2020 01:16 pm IST

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान स्टीव स्मिथ ने कहा है कि बेन स्टोक्स काफी मूल्यवान खिलाड़ी हैं। 

IPL 2020 : स्मिथ ने बेन...- India TV Hindi
IPL 2020 : स्मिथ ने बेन स्टोक्स को विश्व के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक करार दिया Image Source : IPLT20.COM

अबू धाबी| राजस्थान रॉयल्स के कप्तान स्टीव स्मिथ ने कहा है कि बेन स्टोक्स काफी मूल्यवान खिलाड़ी हैं। राजस्थान ने शुक्रवार को खेले गए मैच में किंग्स इलेवन पंजाब को सात विकेट से हरा दिया। स्टोक्स ने इस मैच में 26 गेंदों पर 50 रन बनाए और टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। शेख जाएद स्टेडियम में खेले गए मैच में स्टोक्स ने पंजाब के कप्तान लोकेश राहुल का विकेट भी लिया और मनदीप सिंह का शानदार कैच भी पकड़ा।

स्मिथ ने कहा, "बीते दो मैचों से वो शानदार खेल रहे हैं। उनके पास अलग-अलग शॉट्स हैं। वह अलग-अलग एरिया में गेंद को मारते हैं। वह काफी मूल्यवान खिलाड़ी हैं, विश्व के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक।"

हैदराबाद को लगा बड़ा झटका, चोटिल होने की वजह से IPL 2020 से बाहर हुआ ये ऑलराउंडर

स्टोक्स लंबे समय से आईपीएल में शांत थे लेकिन पंजाब से पहले मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मैच में शानदार शतक जमा उन्होंने अपनी फॉर्म में वापसी कर ली है। यह राजस्थान की इस आईपीएल में लगातार दूसरी जीत है जिससे उसने अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा है।

स्मिथ ने कहा, "कुछ मैच जीतना अच्छा है। लेकिन टूर्नामेंट में मायने रखता है कि आप सही समय पर अच्छा खेलें। हमें अभी भी काफी कुछ करना है और मैच जीतने हैं। आसानी से मैच जीतना अच्छा है। इससे नेट रन रेट में मदद मिलेगी।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल