1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2020 : इस सीजन पॉवरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने ट्रेंट बोल्ट

IPL 2020 : इस सीजन पॉवरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने ट्रेंट बोल्ट

 Reported By: IANS
 Published : Oct 31, 2020 08:57 pm IST,  Updated : Oct 31, 2020 08:57 pm IST

बाउल्ट ने धवन को पहले ओवर की तीसरी गेंद पर आउट किया। मुंबई और दिल्ली के बीच 11 अक्टूबर को हुए पिछले मैच में बाउल्ट ने पहले ओवर की तीसरी गेंद पर शॉ को आउट किया था।

Trent Boult- India TV Hindi
Trent Boult Image Source : IPLT20.COM

नई दिल्ली| मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज ट्रेंट बाउल्ट ने शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मैच में सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और पृथ्वी शॉ के विकेट पावरप्ले में ही ले लिए थे और इसी के साथ बाएं हाथ के बाउल्ट पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। बाउल्ट ने आईपीएल-13 में पावरप्ले में 12 विकेट लिए हैं।

बाउल्ट के बाद राजस्थान रॉयल्स के जोफ्रा आर्चर हैं जिनके नाम पावरप्ले में नौ विकेट हैं।

न्यूजीलैंड के बाउल्ट ने इस सीजन पांच बार पहले ही ओवर में विकेट चटकाए हैं। बाउल्ट ने धवन को पहले ओवर की तीसरी गेंद पर आउट किया। मुंबई और दिल्ली के बीच 11 अक्टूबर को हुए पिछले मैच में बाउल्ट ने पहले ओवर की तीसरी गेंद पर शॉ को आउट किया था।

हैदराबाद को लगा बड़ा झटका, चोटिल होने की वजह से IPL 2020 से बाहर हुआ ये ऑलराउंडर

बाउल्ट ने शनिवार को तीन विकेट आईपीएल में अपने विकेटों की संख्या 20 तक पहुंचा दी है और वह लीग में सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों की सूची में संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल