1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2020 : KKR के खिलाफ जीत के बाद 1 रन फालतू लेने के कारण कोहली हो रहे हैं ट्रेंड

IPL 2020 : KKR के खिलाफ जीत के बाद 1 रन फालतू लेने के कारण कोहली हो रहे हैं ट्रेंड

 Reported By: IANS
 Published : Oct 23, 2020 09:41 am IST,  Updated : Oct 23, 2020 09:41 am IST

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने कोलकाता के खिलाफ खेले गए मैच में उस समय दो रन भागे जब टीम को जीतने के लिए सिर्फ एक रन की जरूरत थी।

IPL 2020 : KKR के खिलाफ जीत के...- India TV Hindi
IPL 2020 : KKR के खिलाफ जीत के बाद 1 रन फालतू लेने के कारण कोहली हो रहे हैं ट्रेंड  Image Source : PTI

अबू धाबी| रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने कोलकाता के खिलाफ खेले गए मैच में उस समय दो रन भागे जब टीम को जीतने के लिए सिर्फ एक रन की जरूरत थी और इस बात पर कोहली ट्विटर की दुनिया में चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। दोनों टीमों के बीच बुधवार को खेले गए मैच में बेंगलोर को जीत के लिए सिर्फ 85 रन बनाने थे।

एक यूजर ने ट्वीट किया, "जब जीत को सिर्फ एक रन की जरूरत थी विराट कोहली ने दो रन भागे। दो रनों के प्रति उनका प्यार शानदार है।"

एक और यूजर ने लिखा, "विराट कोहली को दो रन भागने की आदत है। वो तब भी दो रन चाहते हैं जब जीतने को एक रन चाहिए होता है।" एक और ट्वीट में लिखा, "विराट कोहली और दो रन की प्रेम कहानी से बेहतर कोई कहानी बताओ।"

गौरतलब है कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने बुधवार को शेख जाएद स्टेडियम में खेले गए मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को आठ विकेट से मात देते हुए शानदार जीत दर्ज ती। इस मैच में बेंगलोर ने कोलकाता को बेहद कम स्कोर पर रोक दिया। कोलकाता 20 ओवरों में आठ विकेट पर 84 रन ही बना सकी। बेंगलोर ने यह लक्ष्य 13.3 ओवरों में दो विकेट खोकर हासिल कर लिया।

बेंगलोर के लिए देवदत्त पडिकल ने 25 रन, गुरकीरत सिंह मान ने नाबाद 21, कप्तान विराट कोहली ने नाबाद 18 रन बनाए। दो बार की विजेता के लिए कोलकाता के लिए कप्तान इयोन मोर्गन 34 गेंदों पर 30 रन बनाए। लॉकी फग्र्यूसन ने 19 और कुलदीप यादव ने 12 रन बनाए। बेंगलोर के लिए मोहम्मद सिराज ने 8 रन देकर तीन विकेट लिए। युजवेंद्र चहल ने दो विकेट चटकाए।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल