1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2020 : चेन्नई की जीत में बल्ले और गेंद दोनों से योगदान देकर खुश हैं जडेजा

IPL 2020 : चेन्नई की जीत में बल्ले और गेंद दोनों से योगदान देकर खुश हैं जडेजा

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 14, 2020 06:41 am IST,  Updated : Oct 14, 2020 06:41 am IST

चेन्नई सुपर किंग्स ने दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए IPL मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को 20 रनों से हरा दिया। 

IPL 2020 : चेन्नई  की जीत में...- India TV Hindi
IPL 2020 : चेन्नई  की जीत में बल्ले और गेंद दोनों से योगदान देकर खुश हैं जडेजा Image Source : PTI

चेन्नई सुपर किंग्स ने दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए IPL मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को 20 रनों से हरा दिया। चेन्नई की इस जीत ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा की अहम भूमिका रही जिन्होंने 10 गेंदों पर 3 चौके और 1 छक्के की मदद से 25 रन बनाए और 1 विकेट अपने नाम किया। जडेजा को उनके इस शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

जीत के बाद जडेजा मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड लेते हुए कहा, "बल्ले और गेंद दोनों से योगदान देकर बहुत खुश हूं। मैं अपने आप को सपोर्ट कर रहा था और केवल गेंद को देख रहा था। मैं बिना पूर्व योजना के गेंद को हिट कर रहा था। विकेट धीमा था इसलिए मैं सिर्फ उन्हें रूम देने के बजाय स्टंप्स में गेंदबाजी करना चाह रहा था। यह बल्लेबाजों के लिए मुश्किल विकेट है। मैं अपनी फील्डिंग में बहुत आनंद लेता हूं और जब भी मैं मैदान पर होता हूं, हमेशा टीम के लिए एक अच्छा रन आउट या कैच ढूंढता हूं।"

IPL 2020, SRH vs CSK : चेन्नई से हार के बाद कप्तान वॉर्नर ने बताया, कहाँ हुई टीम से चूक

इस जीत पर जहां जडेजा ने खुशी प्रकट की तो वहीं, कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि यह एक अच्छा मैच था, लेकिन टीम को अभी कुछ चीजों में सुधार करने की जरूरत है। धोनी ने मैच के बाद कहा, "मुझे लगता है कि आखिरकार आपको दो अंक मिले हैं और यह मायने रखता है। टी 20 में कुछ मैच आपके पक्ष में नहीं आते हैं और उसी समय कभी-कभी आप जीत हासिल नहीं करते हैं। लेकिन आज हमने अच्छा प्रदर्शन किया, बल्लेबाजी से भी। यह संभवत: एक अच्छा मैच था और आखिर में हम एक या दो ओवर बेहतर हो सकते थे, लेकिन यह बहुत अच्छा मैच था।"

गौरतलब है कि चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 167 रनों का स्कोर बनाया। इसके जवाब में हैदराबाद की टीम आठ विकेट पर 147 रन ही बना सकी। चेन्नई की 8 मैचों में यह तीसरी जीत है और वह 6 अंकों के साथ पाइंट टेबल  में छठे नंबर पर पहुंच गई हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल