1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2020 : आईपीएल इतिहास में इस मुकाम को हासिल करने वाले पहले बल्लेबाज बने विराट कोहली

IPL 2020 : आईपीएल इतिहास में इस मुकाम को हासिल करने वाले पहले बल्लेबाज बने विराट कोहली

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 03, 2020 07:58 pm IST,  Updated : Oct 03, 2020 07:58 pm IST

कप्तान विराट कोहली ने नाबाद 72 रनों की पारी खेल आईपीएल में एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। 

Virat Kohli- India TV Hindi
Virat Kohli Image Source : IPLT20.COM

कोरोना महामारी के बीच देश से बाहर युएई में आईपीएल 2020 सीजन का पहला डबल हेडर का पहला मुकाबला खेला गया। जिसमें राजस्थान रॉयल्स ने इंडियन आईपीएल शनिवार को शेख जाएद स्टेडियम अबूधाबी में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इस तरह राजस्थान रॉयल्स ने पहले खेलते हुए आरसीबी को 155 रनों का लक्ष्य दिया। जिसका पीछा करने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से युवा सलामी बल्लेबाज देवदत्त पादिक्क्ल ने 63 रनों की बेहतरीन पारी खेली तो कप्तान विराट कोहली भी फॉर्म में वापस आए और उन्होंने नाबाद 72 रनों की पारी खेल टीम को 8 विकेट से जीत दिला दी। हलांकि इस बीच आरसीबी कप्तान कोहली ने भी आईपीएल में एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। 

दरअसल मैच के दौरान कोहली ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 53 गेंदों में 7 चौके और 2 छक्कों की मदद से 72 रन की नाबाद पारी खेली और टीम को आइपीएल 2020 में तीसरी जीत दिलाई। इस पारी के दौरान विराट का स्ट्राइकरेट 135.85 का था। 

इस तरह राजस्थान की पारी के साथ कोहली आईपीएल टूर्नामेंट में अपने बल्ले से 5500 रन पूरे करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। विराट कोहली ने 181वें आइपीएल मैच में ये कमाल किया है। आइपीएल के इतिहास में सबसे पहले 5 हजार रनों का आंकड़ा सुरेश रैना ने पार किया था, लेकिन पिछले ही सीजन में उन्होंने सुरेश रैना को पीछे छोड़ दिया था। हालांकि, अब सुरेश रैना आइपीएल 2020 में खेल नहीं रहे हैं। ऐसे में विराट कोहली ने सबसे पहले आइपीएल में 5 हजार 500 रन पूरे किए हैं।

IPL 2020 : एक बार फिर फनी फील्डिंग की वजह से ट्रोल हुई आरसीबी, देखें वीडियो

वहीं कोहली के आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने 181 मैचों की 173 पारियों में 27 बार नाबाद रहते हुए अब तक 5502 रन बनाए हैं। आइपीएल में विराट कोहली का औसत 37।68 का है। 131.19 के स्ट्राइकरेट से विराट कोहली आइपीएल में रन बनाते आ रहे हैं। आइपीएल में विराट कोहली के नाम 5 शतक लगाने के साथ-साथ 37 अर्धशतक जड़ने का भी रिकॉर्ड है। 

Video : नवदीप सैनी ने तेवतिया को मारी खतरनाक बीमर तो इस तरह मिला करारा जवाब

बता दें कि इस मैच में राजस्थान को हराने के साथ ही कोहली की टीम अब आईपीएल 2020 सीजन की अंकतालिका में 6 अंको के साथ टॉप पर आ गई है। ऐसा काफी समय बाद देखने को मिला है जब टूर्नामेंट की शुरुआत में आरसीबी शीर्ष पर नजर आ रही है। 

IPL 2020 : आईपीएल इतिहास में इस कारनामे को अंजाम देने वाले पहले बल्लेबाज बने देवदत्त पादिक्क्ल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल