1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2020 : कप्तान के तौर पर सबसे अधिक रन बनाने के मामले में विराट कोहली ने धोनी को छोड़ा पीछे

IPL 2020 : कप्तान के तौर पर सबसे अधिक रन बनाने के मामले में विराट कोहली ने धोनी को छोड़ा पीछे

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 15, 2020 08:37 pm IST,  Updated : Oct 15, 2020 08:37 pm IST

विराट कोहली ने पंजाब के खिलाफ 10 रन बनाते ही आईपीएल में कप्तान के तौर पर सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए।

Virat Kohli, MS Dhoni, IPL, IPL 2020, sports, cricket- India TV Hindi
Virat kohli  Image Source : IPLT20.COM

किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स के बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली अपना 200वां आईपीएल मैच खेलने मैदान पर उतरे। इस मुकाबले में कप्तान कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। हालांकि टीम के दोनों ही ओपनर बल्लेबाज शुरुआत में ही आउट होकर पवेलियन लौट गए लेकिन तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए कोहली ने अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज कर लिया।

विराट कोहली ने पंजाब के खिलाफ 10 रन बनाते ही आईपीएल में कप्तान के तौर पर सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। इस मामले में कोहली ने चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ दिया।

धोनी आईपीएल में कप्तानी करते हुए अबतक 4275 रन बना चुके हैं। 

इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर कोलकाता नाइट राइडर्स को दो बार आइपीएल की ट्रॉफी दिलाने वाले गौतम गंभीर हैं, जिन्होंने 3518 रन बतौर कप्तान आइपीएल में बनाए हैं। इतना ही नहीं, विराट कोहली आइपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं। 

इसके साथ विराट आरसीबी के लिए इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने फ्रेंचाइजी के लिए 200 मैचों में प्रतिनिधित्व किया है। दुनिया के किसी भी टी-20 फ्रेंचाइजी लीग में कोई भी खिलाड़ी अपनी टीम के लिए 200 मैच नहीं खेला है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल