1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2020 : राहुल ने उठाया क्वारंटीन का पूरा फायदा, कमरे में रहते हुए बनाई टीम की रणनीति

IPL 2020 : राहुल ने उठाया क्वारंटीन का पूरा फायदा, कमरे में रहते हुए बनाई टीम की रणनीति

 Reported By: IANS
 Published : Sep 20, 2020 07:53 pm IST,  Updated : Sep 20, 2020 07:53 pm IST

किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान लोकेश राहुल ने रविवार को कहा कि क्वारंटीन के दौरान कमरों में बंद रहना काफी मुश्किल था लेकिन इस दौरान टीम को अपनी रणनीति पर विचार करने का मौका मिला। 

IPL 2020 : राहुल ने उठाया...- India TV Hindi
IPL 2020 : राहुल ने उठाया क्वारंटीन का पूरा फायदा, कमरे में रहते हुए बनाई टीम की रणनीति Image Source : IPLT20.COM

दुबई| किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान लोकेश राहुल ने रविवार को कहा कि क्वारंटीन के दौरान कमरों में बंद रहना काफी मुश्किल था लेकिन इस दौरान टीम को अपनी रणनीति पर विचार करने का मौका मिला। दिल्ली कैपिटल्स के साथ रविवार को जारी आईपीएल-13 के पहले मैच में टॉस के बाद राहुल ने कहा कि निश्चित तौर पर वह मुश्किल समय था लेकिन साथ ही इसने टीम को विचार-विमर्श के मौके प्रदान किए।

IPL 2020, DC vs KXIP : दिल्ली और पंजाब के बीच मैच में दांव पर लगे होंगे ये शानदार रिकॉर्ड

राहुल ने कहा, "हम भारत से यहां आने के बाद छह दिनों तक क्वारंटीन में थे। वह मुश्किल वक्त था लेकिन इस वक्त का उपयोग हमने टीम की रणनीति बनाने में किया।" पहली बार आईपीएल में पंजाब की कप्तानी कर रहे राहुल ने कहा कि उनके साथ-साथ उनकी पूरी टीम इस साल अच्छे प्रदर्शन को लेकर आशान्वित है। दिल्ली और पंजाब ऐसी टीमें हैं, जिन्होंने अब तक यह खिताब नहीं जीता है। दिल्ली की टीम बीते साल प्लेऑफ में गई थी जबकि पंजाब की टीम पहले ही बाहर हो गई थी।

IPL 2020 : सुनील गावस्कर ने बताया, KXIP का ये खिलाड़ी बन सकता है टीम इंडिया का अगला कप्तान

कोरोना के प्रकोप के कारण इस साल आईपीएल का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात में हो रहा है। यहां के तीन शहरों-दुबई, अबु धाबी और शारजाह में इस टी20 लीग के मैच खेले जाएंगे। पहला मैच शनिवार को खेला गया था, जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स ने मौजूदा चैम्पियन मुम्बई इंडियंस को पांच विकेट से हराया था। लीग का फाइनल 10 नवम्बर को खेला जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल