1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2021 : आवेश खान ने माना, धोनी को क्लीन बोल्ड करना बिल्कुल सपने के सच होने जैसा

IPL 2021 : आवेश खान ने माना, धोनी को क्लीन बोल्ड करना बिल्कुल सपने के सच होने जैसा

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 12, 2021 05:21 pm IST,  Updated : Apr 12, 2021 05:21 pm IST

आवेश खान ने माना चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल के पहले मैच में भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का कीमती विकेट उनके लिये बरसों से संजोया सपना सच होने जैसा था। 

Avesh Khan and MS Dhoni- India TV Hindi
Avesh Khan and MS Dhoni Image Source : IPLT20.COM

मुंबई| दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज आवेश खान ने कहा है कि चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल के पहले मैच में भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का कीमती विकेट उनके लिये बरसों से संजोया सपना सच होने जैसा था। 

इंदौर के 24 वर्षीय इस गेंदबाज ने धोनी और दक्षिण अफ्रीका के फाफ डु प्लेसी के विकेट लिये। दिल्ली कैपिटल्स ने शनिवार को उस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को सात विकेट से हराया। 

टीम द्वारा जारी विज्ञप्ति में आवेश ने कहा ,‘‘तीन साल पहले मुझे माही भाई का विकेट लेने का मौका मिला था लेकिन किसी ने कैच ही छोड़ दिया। अब मेरा सपना पूरा हो गया और मैं बहुत खुश हूं।’’  आवेश ने कहा ,‘‘उन्होंने ( धोनी ) कुछ समय से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेला था तो हमने उन पर दबाव बनाने की रणनीति अपनाई और उसी वजह से मैं उनका विकेट ले सका।’’ 

उन्होंने कहा ,‘‘पहले मैच में अपने प्रदर्शन से मैं काफी खुश हूं और ज्यादा खुशी इस बात की है कि टीम जीत गई। मैने माही भाई और फाफ डु प्लेसी के विकेट लेकर जीत की नींव रखी। टीम प्रबंधन द्वारा दी गई भूमिका निभाकर मैं बहुत खुश हूं।’’ 

यह भी पढ़ें- IPL 2021 : पंजाब के खिलाफ राजस्थान के क्रिस मॉरिस पर होगी सबकी नजर, IPL इतिहास के बने हैं सबसे महंगे खिलाड़ी

आवेश ने कहा ,‘‘ऋषभ ने मेरी हौसलाअफजाई किया और मैच का दूसरा ओवर दिया। मैने उसी ओवर में विकेट लिया। एक तेज गेंदबाज को शुरूआती स्पैल में ही विकेट मिलने से लय बनाने में मदद मिलती है। डु प्लेसी अच्छा बल्लेबाज है और वह टिक जाता तो मुश्किल हो सकती थी।’’ 

यह भी पढ़ें- RR vs PK Dream11 Prediction : केएल राहुल की कप्तानी में ऐसी ड्रीम11 चुनकर हो सकते हैं मालामाल, देखें पूरी टीम

उन्होंने कहा कि अपनी फिटनेस पर उन्होंने काफी काम किया है और पोषक आहार विशेषज्ञ की सेवायें भी ली है। उन्होंने कहा ,‘‘मैने पांच किलो वजन कम किया। इसके लिये पोषक आहार विशेष की सेवायें ली। मैने 20.25 दिन तक अपनी मनपसंद चीजें नहीं खाई जिससे फिटनेस हासिल करने में काफी मदद मिली।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल