1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. CSK vs RR Dream 11 Prediction : धोनी को नहीं मिली ड्रीम 11 टीम में जगह, ये खिलाड़ी कप्तान बनकर बटौरेगा सबसे अधिक Fantasy Points

CSK vs RR Dream 11 Prediction : धोनी को नहीं मिली ड्रीम 11 टीम में जगह, ये खिलाड़ी कप्तान बनकर बटौरेगा सबसे अधिक Fantasy Points

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 19, 2021 07:42 am IST,  Updated : Apr 19, 2021 07:42 am IST

CSK vs RR Dream 11 टीम की कप्तानी हमने विकेट कीपर बल्लेबाज जॉस बटलर को सौंपी है, वहीं इस टीम के उप-कप्तान दीपक चाहर होंगे। चाहर ने पंजाब के खिलाफ अपने आखिरी मुकाबले में लाजवाब गेंदबाजी कर खूब Fantasy Points बटौरे थे।  

Chennai Super Kings vs Rajasthan Royals IPL 2021 Match 12 Dream 11 Prediction And Fantasy Tips CSK v- India TV Hindi
Chennai Super Kings vs Rajasthan Royals IPL 2021 Match 12 Dream 11 Prediction And Fantasy Tips CSK vs RR Image Source : IPLT20.COM

आईपीएल 2021 का 12वां मुकाबला आज महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स और संजू सैमसन की राजस्थान रॉयल्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से खेला जाना है। इस मैच में दोनों ही टीमें जीत की लय बरकरार रखने के इरादे से उतरेगी। सीएसके पंजाब को यहां मात देकर पहुंची है, वहीं राजस्थान ने अपने पिछले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के हराया था। CSK vs RR मैच के लिए हमने आज की सबसे मजबूत Dream 11 तैयार की है और इस ड्रीम इलेवन में महेंद्र सिंह धोनी अपनी जगह नहीं बना पाए हैं।

CSK vs RR Dream 11 टीम की कप्तानी हमने विकेट कीपर बल्लेबाज जॉस बटलर को सौंपी है, वहीं इस टीम के उप-कप्तान दीपक चाहर होंगे। चाहर ने पंजाब के खिलाफ अपने आखिरी मुकाबले में लाजवाब गेंदबाजी कर खूब Fantasy Points बटौरे थे।

आइए जानते हैं कैसी दिखेगी CSK vs RR Dream 11 टीम

बल्लेबाजी क्रम (सुरेश रैना, डेविड मिलर और फाफ डुप्लेसिस)

CSK vs RR Dream 11 टीम के बल्लेबाजी क्रम में हमने चेन्नई के दो और राजस्थान के एक बल्लेबाज को जगह दी। फाफ डुप्लेसिस जहां सलामी बल्लेबाजी कर सीएसके के लिए लाजवाब प्रदर्शन कर रहे हैं, वहीं सुरेश रैना ने भी आईपीएल 2021 में आते ही अपनी छाप छोड़ी थी। वहीं दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पीछले मुकाबले में मैच जिताऊ पारी खेलने वाले डेविड मिलर अपने पुराने रंग में दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में आज ये तीनों बल्लेबाज ज्यादा से ज्यादा Fantasy Points बटौर सकते हैं।

विकेट कीपर (जॉस बटलर और संजू सैमसन)

CSK vs RR Dream 11 टीम के विकेट कीपर के रूप में हमने जॉस बटलर और संजू सैमसन को चुना है। वहीं बटलर को हमने इस टीम की कप्तानी भी सौंपी है। यह दोनों ही खिलाड़ी राजस्थान के लिए ऊपरी क्रम में खेलते हैं और इस समय वह शानदार टच में दिखाई दे रहे हैं। संजू सैमसन ने तो पंजाब किंग्स के खिलाफ अपने पहले मुकाबले में शतक भी जड़ा था। इस टीम में हमने धोनी को इसलिए जगह नहीं दी है क्योंकि वह बल्लेबाजी करने काफी नीचे आते हैं और इसी वजह से उनके Fantasy Points इन दोनों विकेट कीपर के मुकाबले कम रहते हैं।

ऑलराउंडर (रविंद्र जडेजा, क्रिस मॉरिस और मोइन अली)

CSK vs RR Dream 11 टीम में ऑलराउंडर अहम भूमिका निभा सकते हैं। इस टीम के लिए हमने रविंद्र जडेजा, मोइन अली और क्रिस मॉरिस को चुना है। ये तीनों ही खिलाड़ी गेंदबाजी में विकेट और बल्लेबाजी में रन बनाकर ड्रीम 11 टीम में अपना योगदान दे सकते हैं। मॉरिस ने तो अपने पिछले मुकाबले में 18 गेंदों पर 36 रनर की पारी खेली थी, वहीं मोइन अली ने दिल्ली के खिलाफ तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी कर अच्छे रन बनाए थे। धोनी ने साफ कर दिया था कि मोइन उनके लिए नंबर तीन पर ही खेलेंगे ऐसे में ये खिलाड़ी इस ड्रीम 11 टीम को काफी Fantasy Points दिल सकता है।

गेंदबाजी आक्रमण (जयदेव उनादकट, दीपक चाहर और चेतन सकारिया)

CSK vs RR Dream 11 टीम की बॉलिंग यूनिट में हमने दीपक चाहर के साथ जयदेव उनादकट और युवा चेतन सकारिया को चुना है। चाहर ने पंजाब के खिलाफ हुए पिछले मुकाबले में घातक गेंदबाजी कर खूब Fantasy Points बटौरे थे, वहीं जयदेव उनादकट ने शानदार फॉर्म पकड़कर दिल्ली के बल्लेबाजों को शुरुआती झटके दिए थे। पिछले कुछ सीजन से उनादकट रंग में नहीं दिख रहे थे, लेकिन अब लग रहा है कि उन्हें वानखेड़े की यह पिच रास आ रही है। ऐसे में वो आज के मैच में भी धमाल मचा सकते हैं। चेतन सकारिया युवा सनसनी है, उन्होंने पंजाब के खिलाफ हुए मुकाबले में तीन विकेट लेकर अपनी प्रतिभा का नमूना दिया था। आज ये तीनों खिलाड़ी CSK vs RR Dream 11 में अहम रोल अदा करेंगे।

CSK vs RR Dream 11 टीम : सुरेश रैना, डेविड मिलर, फाफ डुप्लेसिस, जॉस बटलर (C), संजू सैमसन, रविंद्र जडेजा, क्रिस मॉरिस, मोइन अली, जयदेव उनादकट, दीपक चाहर (VC), चेतन सकारिया

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल