1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. CSK ने शेयर किया धोनी के 'हॉलीडे, वॉलीडे' का खास Video, जरूर देखें

CSK ने शेयर किया धोनी के 'हॉलीडे, वॉलीडे' का खास Video, जरूर देखें

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 26, 2021 07:14 pm IST,  Updated : Aug 26, 2021 07:14 pm IST

19 सितंबर से आईपीएल 2021 का दूसरा चरण शुरू होने से पहले धोनी ट्रेनिंग के बीच काफी एंजॉय कर रहे हैं।

csk share ms dhoni video of playing vollyball- India TV Hindi
csk share ms dhoni video of playing vollyball Image Source : TWITTER HANDLE/@CHENNAIIPL

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी इन दिनों यूएई में हैं। वे सीएसके के कैंप से जुड़ चुके हैं। आए दिन सीएसके के सोशल मीडिया हैंडल से उनकी फोटो या वीडियो शेयर की जाती है। अब सीएसके ने एक वीडियो शेयर की है जिसमें धोनी वॉलीबॉल खेल रहे हैं।

19 सितंबर से आईपीएल 2021 का दूसरा चरण शुरू होने से पहले धोनी ट्रेनिंग के बीच काफी एंजॉय कर रहे हैं। सीएसके के थाला धोनी को इससे पहले कई खेल खेलते हुए देखा जा चुका है। हाल ही में वे फुटबॉल और फिर स्नूकर खेलते नजर आए थे। और अब उन्होंने वॉलीबॉल खेला है।

सीएसके ने धोनी की फोटो शेयर कर कैप्शन लिखा, "हॉलीडे वॉलीडे।"

 IPL 2021: दूसरे चरण के लिए KKR ने कमिंस की जगह इस खिलाड़ी को किया शामिल

बीसीसीआई ने यूएई लेग के लिए जो शेड्यूल जारी किया है, उसके मुताबिक पहला मुकाबला 19 सितंबर को यूएई में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल