1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. Highlights CSK vs PBKS, IPL 2021: राहुल (98*) की तूफानी पारी से पंजाब ने चेन्नई को 6 विकेट से हराया
  Live Now

Highlights CSK vs PBKS, IPL 2021: राहुल (98*) की तूफानी पारी से पंजाब ने चेन्नई को 6 विकेट से हराया

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 07, 2021 01:36 pm IST,  Updated : Oct 07, 2021 07:28 pm IST

इंडियन प्रीमियर लीग 2021 के 53वें मैच में केएल राहुल (98*) की कप्तानी पारी से पंजाब किंग्स (139/4) ने चेन्नई सुपर किंग्स (134/6) को 6 विकेट से दी मात।

CSK vs PBKS- India TV Hindi
CSK vs PBKS Image Source : IPLT20.COM

इंडियन प्रीमियर लीग 2021 के 53वें मैच में केएल राहुल (98*) की कप्तानी पारी से पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 6 विकेट से दी मात। इस जीत के साथ ही पंजाब की टीम 14 मैचों में 12 अंक के साथ 5वें स्थान पर पहुंच गई है। चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 134 रन बनाए थे जिसे पंजाब ने कप्तान केएल राहुल की तूफानी पारी के दम पर 13वें ओवर में हासिल कर लिया।

प्लेइंग इलेवन-

CSK- रुतुराज गायकवाड़, फाफ डु प्लेसिस, रॉबिन उथप्पा, मोइन अली, अंबाती रायुडू, एमएस धोनी (विकेटकीपर/कप्तान), रवींद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जोश हेज़लवुड।

PBKS- केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), मयंक अग्रवाल, एडेन मार्कराम, सरफराज खान, शाहरुख खान, मोइसेस हेनरिक्स, क्रिस जॉर्डन, हरप्रीत बराड़, मोहम्मद शमी, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह।

CSK vs PBKS

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल