1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2021 : दिल्ली के हाथों मिली हार के बाद धोनी को लगा एक और बड़ा झटका, देना होगा 12 लाख का फाइन

IPL 2021 : दिल्ली के हाथों मिली हार के बाद धोनी को लगा एक और बड़ा झटका, देना होगा 12 लाख का फाइन

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 11, 2021 09:09 am IST,  Updated : Apr 11, 2021 09:09 am IST

आईपीएल के आधिकारिक वेबसाइट पर इस बात की जानकारी दी गई है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ धोनी को स्लो ओवर रेट के कारण 12 लाख का जुर्माना लगा है।

DC vs CSK, MS Dhoni, Slow Over-Rate, Sports, cricket, IPL 2021, India - India TV Hindi
MS Dhoni Image Source : IPLT20.COM

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग 2021 के अपने पहले मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स को 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई वाली सीएसके ने पहले बल्लेबाजी करते 7 विकेट खोकर 188 रन का स्कोर खड़ा किया था।

इस स्कोर के बचाव में उतरी सीएसके की टीम गेंदबाजी के दौरान तय सीमा से अधिक समय लगाई जिसके कारण अब कप्तान धोनी पर स्लो ओवर रेट का फाइन लगा है।

यह भी पढ़ें- IPL 2021 : सीजन-14 के अपने पहले मैच में ही धवन ने लगाई रिकॉर्डों की झड़ी, इस मामले में विराट कोहली को छोड़ा पीछे

आईपीएल के आधिकारिक वेबसाइट पर इस बात की जानकारी दी गई है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ धोनी को स्लो ओवर रेट के कारण 12 लाख का जुर्माना लगा है।

आपको बता दें कि आईपीएल के 14वें सीजन में कुछ नए नियम को लागू किया गया है, जिसमें एक पारी को खत्म करने की समय सीमा 90 मिनट रखी गई है। अगर गेंदबाजी करने वाली कोई भी टीम तय सीमा से अधिक समय लगाती है तो उस पर जुर्माना लगाने का प्रावधान है।

यह भी पढ़ें- IPL 2021 : दिलली के खिलाफ मिली हार के बाद फूटा धोनी का गुससा, इसे बताया जिम्मेदार

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और हर मामले में खुद को सीएसके से बेहतर साबित किया। 

यही कारण है कि पहली बार आईपीएल में कप्तानी कर रहे ऋषभ पंत की अगुआई वाली दिल्ली कैपिटल्स ने 7 गेंद शेष रहते ही मैच अपने नाम कर लिया।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल